देश

Complaint Against Ranbir Kapoor: वायरल वीडियो पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में रणबीर कपूर के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज की शिकायत

क्रिसमस मनाते समय एक वायरल वीडियो पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में घाटकोपर पुलिस स्टेशन में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.

Complaint Against Ranbir Kapoor: वायरल वीडियो पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में रणबीर कपूर के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज की शिकायत
Ranbir Kapoor (Photo Credit: ANI)

Complaint Against Ranbir Kapoor: क्रिसमस मनाते समय एक वायरल वीडियो पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में घाटकोपर पुलिस स्टेशन में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. यह शिकायत बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा ने दायर की है जिसमें उन्होंने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295ए, 298,500 और 34 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है. वायरल वीडियो में केक के ऊपर वाइन और शराब डाली जाती है और फिर रणबीर कपूर 'जय माता दी' कहते हुए उसमें आग लगा देते हैं. परिवार के बाकी सदस्यों ने भी यही जाप किया.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2023 07:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).