मनोरंजन

Amid Separation Rumors Yuzvendra Chahal Shares Emotional Post : धनश्री वर्मा के साथ अलग होने की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, माता-पिता पर गर्व करने की कही बात

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है, जो उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है. हाल ही में उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ अलगाव की अफवाहों ने जोर पकड़ा था.

Amid Separation Rumors Yuzvendra Chahal Shares Emotional Post : धनश्री वर्मा के साथ अलग होने की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, माता-पिता पर गर्व करने की कही बात
Yuzvendra Chahal, Dhanashree Verma (Photo Credits: Instagram)

Amid Separation Rumors Yuzvendra Chahal Shares Emotional Post : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है, जो उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है. हाल ही में उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ अलगाव की अफवाहों ने जोर पकड़ा था. चहल ने अपने पोस्ट में लिखा, "कड़ी मेहनत इंसान के चरित्र को उजागर करती है. आपकी यात्रा, आपका दर्द, और यहां तक पहुंचने के लिए आपने जो कुछ किया, आप जानते हैं. दुनिया जानती है. आप खड़े हैं, आपने अपने माता-पिता को गर्वित करने के लिए पसीना बहाया है. हमेशा गर्वित बेटे की तरह खड़े रहें."

इस पोस्ट को लेकर फैंस अलग-अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ इसे अफवाहों का जवाब मान रहे हैं, तो कुछ इसे चहल की सोच और उनके माता-पिता के प्रति सम्मान का संकेत बता रहे हैं. हालांकि, चहल या धनश्री ने इन अफवाहों पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

चहल का यह पोस्ट दर्शाता है कि वह अपने परिवार और माता-पिता के प्रति कितने समर्पित हैं और कठिन परिस्थितियों में भी मजबूती से खड़े रहना पसंद करते हैं.

युजवेंद्र चहल की इमोशनल पोस्ट :

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City (@htcity)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2025 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).