Video: ऋषिकेश की गलियों में वायरल स्कूटी चलाने लगा सांड; सीसीटीवी में कैद हुई अब तक की सबसे अनोखी घटना!
भारत की सड़कों पर आए दिन कुछ न कुछ अजीबो-गरीब नजारे देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन उत्तराखंड के ऋषिकेश से आया यह वीडियो आपको अधिक हैरान कर देगा. क्या आपने कभी किसी सांड को स्कूटी चलाते देखा है? अगर नहीं, तो यह वीडियो जरूर देखिए.
भारत की सड़कों पर आए दिन कुछ न कुछ अजीबो-गरीब नजारे देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन उत्तराखंड के ऋषिकेश से आया यह वीडियो आपको अधिक हैरान कर देगा. क्या आपने कभी किसी सांड को स्कूटी चलाते देखा है? अगर नहीं, तो यह वीडियो जरूर देखिए. क्योंकि इस वायरल क्लिप ने लोगों को न सिर्फ चौंका दिया है, बल्कि हंसी के ठहाकों में भी डुबो दिया है. यह अनोखा वीडियो ऋषिकेश के एक मोहल्ले से सामने आया है, जहां एक आवारा सांड गलती से सड़क किनारे खड़ी स्कूटी पर चढ़ गया. जैसे ही उसका शरीर स्कूटी में फंसा, वह बेचैनी में दौड़ने लगा. स्कूटी के पहिए घूमे और वह खुद-ब-खुद सांड के साथ सरपट दौड़ने लगी.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांड ने स्कूटी को ऐसे खींचा जैसे किसी ने पार्किंग से निकालकर सड़क पर दौड़ाई हो. कुछ ही सेकंडों में वह स्कूटी गली के दूसरे छोर तक ले गया और पानी की टंकी के पास जाकर स्कूटी रुक गई. लोगों ने मजाक में कहा, “सांड ये बताना चाह रहा था कि स्कूटी गलत जगह खड़ी थी, इसलिए खुद उठा कर सही पार्किंग में रख दी!”
जब सांड बना स्कूटी राइडर
इंसानों को स्कूटी चोरी करते हुए बहुत बार देखा होगा लेकिन ऋषिकेश में स्कूटी चोरी का मामला कुछ अलग है। यहां गली में घूमने वाले आवारा सांड भी बाइक स्कूटी का शौक रखते है। pic.twitter.com/37TRoCzhcb
— bhUpi Panwar (@askbhupi) May 2, 2025
स्कूटी ले भागा सांड
Watch | ये वीडियो उत्तराखंड के ऋषिकेश से सामने आया है. जहां एक सांड सड़क किनारे खड़ी स्कूटी ले भागा. CCTV में कैद हुई पूरी घटना#uttarakhan #rishikesh #bull #viralvideo #trending #scooty #abpnews #india pic.twitter.com/qtYUHTPN6M
— ABP News (@ABPNews) May 2, 2025
सोशल मीडिया पर छाया स्कूटी चोर सांड
यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसे अब तक हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं. कई यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा, Why should humans have all the fun? यही सोचकर सांड ने स्कूटी चुराई और खूब मजे किए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, "हाथी को साइकिल चलाते सर्कस में देखा था, अब सांड को स्कूटी चलाते देख लो!"
यह वीडियो इतना अनोखा है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. किसी ने कहा कि “सांड को कहीं जाना था इसलिए स्कूटी उठाई”, तो किसी ने कहा, “अब अगली बार स्कूटी पार्क करते हुए ध्यान रखें, कहीं सांड राइड ना कर जाए!”
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2025 10:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

