देश

Video: पुलिस वैन में बैठा था चोर, अचानक मौका देखकर दोस्त के साथ हुआ फरार, नासिक की सड़कों पर दिखा लाइव ड्रामा

आरोपी पुलिस वैन में सवार था और उसे कहीं ले जाया जा रहा था. तभी उसने एक ऐसा पल भर का मौका भांपा जिससे वह वैन से उतरकर अपने दोस्त की इंतजार करती स्कूटी पर चढ़ा और रफ्तार से फरार हो गया.

Video: पुलिस वैन में बैठा था चोर, अचानक मौका देखकर दोस्त के साथ हुआ फरार, नासिक की सड़कों पर दिखा लाइव ड्रामा
Thief Flees from Police Custody | X

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में एक चोर ने पुलिस को फिल्मी स्टाइल में चकमा देकर ऐसा फरार होने का तरीका अपनाया कि हर कोई हैरान रह गया. आरोपी पुलिस वैन में सवार था और उसे कहीं ले जाया जा रहा था. तभी उसने एक ऐसा पल भर का मौका भांपा जिससे वह वैन से उतरकर अपने दोस्त की इंतजार करती स्कूटी पर चढ़ा और रफ्तार से फरार हो गया. आरोपी का दोस्त पहले से ही बाहर स्कूटी लेकर तैयार खड़ा था. जैसे ही आरोपी को लगा कि पुलिस की पकड़ थोड़ी ढीली हुई है, उसने मौका ताड़ा और तुरंत वैन से निकलकर सीधा स्कूटी पर सवार हो गया.

Video: जमीन पर गर्मी से बेहोश पड़ा था घोड़ा, हेंडलर ने पीटा, घसीट कर उठाया; अब जांच में जुटी कोलकाता पुलिस.

यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि पुलिस कुछ समझ पाती, उससे पहले आरोपी आंखों से ओझल हो चुका था. फरार हुए आरोपी की तलाश तेजी से की जा रही है. पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और स्कूटी चालक दोस्त की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही दोनों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है.

चोर का साथी कर रहा था पहले से इंतजार

पुलिस की बड़ी लापरवाही

इस घटना के बाद नासिक पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. आखिर कैसे एक आरोपी जो पुलिस की गिरफ्त में था, वह इतनी आसानी से फरार हो गया? क्या उसे पहले से फरार कराने की साजिश रची गई थी? और अगर हां, तो पुलिस ने उसे ट्रांसपोर्ट करते समय इतनी लापरवाही कैसे की?

सोशल मीडिया पर यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं

यह पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग पुलिस की सुस्ती पर जमकर नाराज़गी जता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, और पुलिस चाय पी रहा थी. एक अन्य यूजर ने लिखा, हरहाल चोर वाकई बडा ही शातीर है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2025 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).