वायरल

Viral Video: शादी में जुटे मेहमानों के बीच हुई भयंकर बहसबाजी, एक-दूसरे पर जमकर चलाए डंडे और लात-घूसे

शादी समारोह से मेहमानों के बीच हुई भयंकर लड़ाई का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके बीच न सिर्फ भयंकर बहसबाजी देखने को मिल रही है, बल्कि वो डंडे और लात-घूसे बरसाकर एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट भी कर रहे हैं.

Viral Video: शादी में जुटे मेहमानों के बीच हुई भयंकर बहसबाजी, एक-दूसरे पर जमकर चलाए डंडे और लात-घूसे
शादी समारोह में मेहमानों के बीच मारपीट (Photo Credits: X)

Viral Video: शादी समारोह (Wedding Ceremony) किसी भी दूल्हा-दुल्हन के लिए बेहद खास होता है, इसलिए इस दिन को यादगार बनाने की हर मुमकिन कोशिश की जाती है. हालांकि शादी (Wedding) जैसे खास मौके पर शामिल होने वाले मेहमानों के बीच कई बार किसी न किसी बात को लेकर विवाद हो जाता है. उनमें जमकर बहसबाजी होती है और कभी-कभी नौबत हाथापाई तक आ जाती है. शादी समारोह से मेहमानों के बीच हुई भयंकर लड़ाई का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें उनके बीच न सिर्फ भयंकर बहसबाजी देखने को मिल रही है, बल्कि वो डंडे और लात-घूसे बरसाकर एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट भी कर रहे हैं.

बताया जा रहा है शादी समारोह में मेहमान जुटे थे और उसी दौरान उनके बीच बहसबाजी होने लगी, देखते ही देखते उनमें हाथापाई होने लगी. हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है, कि इसके पीछे की वजह क्या थी? खबर है कि पुलिस ने हमला करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. यह भी पढ़ें: गोलगप्पे को लेकर दो युवकों के बीच हुआ बवाल, फिल्मी अंदाज में दोनों के बीच होने लगी जबरदस्त मारपीट (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में शरीक होने वाले कुछ रिश्तेदार और मेहमान टेबल पर बैठकर आराम से खाना खा रहे होते हैं, तभी एक शख्स आता है और खाना खा रहे एक शख्स की टोपी उछाल देता है, जिसे देख आसपास बैठे लोग हैरान हो जाते हैं. टोपी उछालने के बाद वो उस शख्स के गाल पर एक तमाचा जड़ देता है, जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगती है और देखते ही देखते दोनों पक्षों में भयंकर मारपीट शुरु हो जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2023 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).