वायरल

गोलगप्पे को लेकर दो युवकों के बीच हुआ बवाल, फिल्मी अंदाज में दोनों के बीच होने लगी जबरदस्त मारपीट (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 10 रुपए में 7 गोलगप्पे खिलाने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं होती है और फिर दोनों फिल्मी स्टाइल में मारपीट करने लगते हैं.

गोलगप्पे को लेकर दो युवकों के बीच हुआ बवाल, फिल्मी अंदाज में दोनों के बीच होने लगी जबरदस्त मारपीट (Watch Viral Video)
गोलगप्पे को लेकर मारपीट (Photo Credits: X)

Fight Viral Video: पानीपुरी (Panipuri) खाने के शौकीन अक्सर पानीपुरी देखते ही खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं. आमतौर पर एक प्लेट पानीपुरी में करीब 6 पानीपुरी मिलती है, लेकिन अगर कोई सात खिलाने पर अड़ जाए तो क्या होगा? जी हां, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें 10 रुपए में 7 गोलगप्पे खिलाने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं होती है और फिर दोनों फिल्मी स्टाइल में मारपीट करने लगते हैं. घटना उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हमीरपुर की बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि हमीरपुर के अकिल तिराहे पर पानी पुरी का ठेला लगाने वाला युवक 10 रुपए में पांच गोलगप्पे बेचता है, लेकिन एक युवक दस रुपए में 7 पानीपुरी खिलाने को लेकर उससे बहस करने लगा, फिर देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से दोनों एक-दूसरे को सड़क पर लेटा-लेटाकर पीट रहे हैं. इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. यह भी पढ़ें: UP Fight Video: बाराबंकी में DJ पर डांस को लेकर बवाल, बारात में जमकर चले लात-घूंसे, मारपीट का वीडियो वायरल

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2023 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).