वायरल

Viral Video: घर के किचन में बैठकर बींस तोड़ता दिखा बंदर, उसके अजीबो-गरीब एक्सप्रेशन को देखकर दंग रह जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर घर के किचन में बैठकर बींस तोड़ता दिख रहा है, लेकिन यहां उससे भी दिलचस्प बात तो यह है कि बींस तोड़ते समय वो इस तरह के अजीबो-गरीब एक्सप्रेशन देता है, जिसे देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी.

Viral Video: घर के किचन में बैठकर बींस तोड़ता दिखा बंदर, उसके अजीबो-गरीब एक्सप्रेशन को देखकर दंग रह जाएंगे आप
बींस तोड़ता बंदर (Photo Credits: X)

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन बंदरों (Monkey) से जुड़े कई दिलचस्प और रोमांचक वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिनमें बंदर अपनी शरारतों और अपनी अजीबो-गरीब हरकतों से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं. बंदरों को ऐसा जानवर माना जाता है, जो इंसानों की तरह ही उनके सारे काम भी करना अच्छी तरह से जानते हैं. कई बार ये इंसानों के काम करके भी लोगों को हैरत में डाल देते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बंदर घर के किचन में बैठकर बींस (Beans) तोड़ता दिख रहा है, लेकिन यहां उससे भी दिलचस्प बात तो यह है कि बींस तोड़ते समय वो इस तरह के अजीबो-गरीब एक्सप्रेशन देता है, जिसे देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी.

इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जब वह इसे खींचता है तो उसका चेहरा. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और 24 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: जब बंदर के सामने फन फैलाकर पहुंचा किंग कोबरा, जानवर ने नागराज को उठाया और फिर…

बींस तोड़ते समय बंदर ने दिए अजीबो-गरीब एक्सप्रेशन

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर घर के किचन में बैठकर बींस तोड़ रहा है. उसका पूरा फोकस बींस तोड़ने पर है, लेकिन इस दौरान उसके चेहरे का जो हावभाव नजर आता है, उससे नजरें हटा पाना मुश्किल है. बींस तोड़ते समय बंदर अजीबो-गरीब एक्सप्रेशन देता है, जिसे देखकर यकीनन किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ सकती है, इसलिए यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2024 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).