वायरल

Viral Video: लोगों की आवाज सुनकर डर के मारे सहम गया विशालकाय किंग कोबरा, फिर जो हुआ… देखकर नहीं होगा यकीन

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 10 फीट का एक विशालकाय किंग कोबरा लोगों की आवाज सुनकर डर के मारे सहम जाता है और अपने शरीर को समेटकर जंगल की तरफ जाने लगता है.

Viral Video: लोगों की आवाज सुनकर डर के मारे सहम गया विशालकाय किंग कोबरा, फिर जो हुआ… देखकर नहीं होगा यकीन
जंगल की तरफ भागता किंग कोबरा (Photo Credits: X)

King Cobra Viral Video: सांप (Snake) चाहे जहरीला हो या न हो, लेकिन उसे देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो ही जाती है. ऐसे में जरा सोचिए अगर कोई जहरीला सांप सामने आ जाए तो फिर क्या होगा? जाहिर सी बात है कि जहरीले सांप को सामने देखकर डर के मारे किसी की भी हालत खराब हो सकती है, लेकिन क्या सांपों को भी इंसानों से डर लगता है. अगर आपने ऐसा नजारा नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें 10 फीट का एक विशालकाय किंग कोबरा (King Cobra) लोगों की आवाज सुनकर डर के मारे सहम जाता है और अपने शरीर को समेटकर जंगल की तरफ जाने लगता है.

इस वीडियो को एक्स पर @askbhupi नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 309.7k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की है. एक यूजर ने लिखा है- भाईसाहब मैंने इस तरह का किंग कोबरा अपने जीवन में पहली बार देखा है. वहीं दूसरे ने लिखा है- सांप भी हम इंसानों से डरता है, ये आज इस वीडियो को देखने के बाद पता चला है. यह भी पढ़ें: Viral Video: किंग कोबरा को पकड़ने की कोशिश कर रहा था शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा... नजारा देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

लोगों की आवाज सुनकर भागने लगा किंग कोबरा

वायरल हो रहा ये वीडियो उत्तराखंड के चंपावत जिले का बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि खर्ककार्की गांव में यह किंग कोबरा इंसानों की आवाज सुनकर डर के मारे सहम गया और अपने शरीर को समेटकर वहां से भागने लगा. आप देख सकते हैं कि किस तरह से ये सांप सरसराते हुए जंगल की तरफ जा रहा है. उसके काले रंग के शरीर पर सफेद धारी नजर आ रही है. वो अपने लचीलेपन का उपयोग करते हुए गांव से निकलकर पहाड़ी इलाके में ऊंचाई पर चला जा रहा है. उसकी तेज रफ्तार को देख वहां मौजूद लोग भी हैरान हो गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2025 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).