Viral Video: किंग कोबरा को पकड़ने की कोशिश कर रहा था शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा... नजारा देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी जान हथेली पर रखकर इस जहरीले सांप को पकड़ने की कोशिश करता है, अगले ही पल जो होता है वो देखने लायक है.
Viral Video: दुनिया में पाए जाने वाले सांपों की विभिन्न प्रजातियों में किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) को बेहद खतरनाक और जहरीला माना जाता है. अगर किंग कोबरा किसी को काट ले और समय पर इलाज न मिले तो उसका मरना तय है. किंग कोबरा सांप का जहर एक पल में किसी भी इंसान की जान ले सकता है, बावजूद इसके कई लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर सांपों (Snake) से खिलवाड़ करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी जान हथेली पर रखकर इस जहरीले सांप को पकड़ने की कोशिश करता है, अगले ही पल जो होता है वो देखने लायक है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर wild_whisperer नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 9.3 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और करीब 1.5 मिलियन लाइक मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- इतने विशालकाय सांप को देखकर तो मैं 10 किलोमीटर तक पीछे मुड़कर ना देखूं. दूसरे यूजर ने लिखा है- किंग कोबरा को रेस्क्यू ये बंदा कर रहा है और देखकर हार्ट अटैक मुझे आ रहा है. यह भी पढ़ें: रेस्क्यू करने आए शख्स को विशालकाय अजगर ने बुरी तरह से जकड़ा, फिर जो हुआ... Viral Video देख हैरान हो जाएंगे आप
किंग कोबरा को पकड़ने की कोशिश करता शख्स
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स विशालकाय किंग कोबरा को पकड़ने की कोशिश करता है और वो भी एक छोटी सी गली में. सांप को पकड़ने के दौरान नागराज उस पर बार-बार हमला करने की कोशिश करता है. हालांकि वो एक प्रोफेशनल स्नेक कैचर है, इसलिए वो अच्छी तरह से जानता है कि सांप के हमले से कैसे बचना है, बावजूद इसके शख्स सांप को पकड़ने के लिए काफी संघर्ष करता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2025 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

