Viral Video: दूल्हा-दुल्हन की हो रही थी ग्रैंड एंट्री, तभी टूटकर स्टेज पर गिरा झूला, घटना का हैरान करने वाला वीडियो वायरल
स्टेज पर टूटकर गिरा झूला (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायपुर (Raipur) में शादी (Wedding) समारोह के दौरान एक ऐसा हादसा हो गया, जिसका हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, शादी के कार्यक्रम में दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom) को हारनेस के सहारे स्टेज पर उतारने की कोशिश की जा रही थी. दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री के दौरान हर किसी की निगाहें कपल पर टिकी थी, तभी अचानक से रिंग वाला हारनेस टूट गया और दूल्हा-दुल्हन समेत झूला स्टेज पर जा गिरा. इस घटना के बाद आस-पास अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात तो यह है कि दूल्हा-दुल्हन को ज्यादा चोट नहीं आई.

देखें वीडियो-