देश

Sunetra Pawar: महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम बनने के बाद सुनेत्रा पवार बनीं पुणे-बीड की पालक मंत्री, दिवंगत पति अजित पवार की ली जगह

महाराष्ट्र सरकार ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को पुणे और बीड जिलों का नया पालक मंत्री नियुक्त किया है. विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद यह पद रिक्त था. सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में आधिकारिक शासनादेश (GR) जारी कर दिया है.

Sunetra Pawar: महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम बनने के बाद सुनेत्रा पवार बनीं पुणे-बीड की पालक मंत्री, दिवंगत पति अजित पवार की ली जगह
(Photo Credits: X/@rons1212)

Sunetra Pawar Guardian Minister Pune-Beed: महाराष्ट्र की नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को पुणे और बीड जिलों की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंगलवार को एक आधिकारिक शासनादेश (Government Resolution) जारी कर उन्हें इन दोनों महत्वपूर्ण जिलों का पालक मंत्री (Guardian Minister) नियुक्त किया. यह जिम्मेदारी पहले उनके पति और पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार संभाल रहे थे. पिछले सप्ताह बारामती में एक दुखद विमान हादसे में अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद सुनेत्रा पवार ने उनकी राजनीतिक विरासत और प्रशासनिक पदों को संभाला है.

विरासत और प्रशासनिक निरंतरता

सुनेत्रा पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. उन्हें राज्य उत्पाद शुल्क, खेल एवं युवा कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग आवंटित किए गए हैं. हालांकि, अजित पवार द्वारा संभाले जा रहे वित्त और योजना (Finance and Planning) विभाग फिलहाल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास हैं. मुख्यमंत्री ही 23 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र के दौरान 2026-27 का वार्षिक बजट पेश करेंगे. यह भी पढ़े: unetra Pawar Maharashtra DCM: सुनेत्रा पवार ने ली महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, पत्नी अजित पवार के निधन के बाद सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; VIDEO

पुणे और बीड की विकास योजनाओं पर फोकस

पुणे जिले के पालक मंत्री के रूप में सुनेत्रा पवार के सामने अजित पवार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को पूरा करने की चुनौती होगी.

  • पुणे जिला: अजित पवार ने पुणे जिला नियोजन परिषद (DPC) के माध्यम से कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी थी.

  • बीड जिला: बीड में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधारने और विकास कार्यों को गति देने के लिए अजित पवार ने कमान संभाली थी. सुनेत्रा पवार को अब इन जिलों की प्रगति की समीक्षा करने और अधूरी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की जिम्मेदारी निभानी होगी.

शपथ ग्रहण पर विपक्ष की आलोचना और पार्टी की सफाई

अजित पवार के निधन के महज चार दिन बाद सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कुछ राजनीतिक हलकों में 'जल्दबाजी' को लेकर सवाल उठाए गए थे. इस पर एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि परिवार ने तीसरे दिन सभी उत्तर-कार्य (दशक्रिया विधि) पूरे कर लिए थे, जिसके बाद चौथे दिन यह निर्णय लिया गया.

एनसीपी अध्यक्ष पद की मांग

राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा तेज है कि सुनेत्रा पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए. पार्टी के कई विधायकों और 30 से अधिक प्रकोष्ठों (cells) के अध्यक्षों ने आधिकारिक तौर पर यह मांग उठाई है. पार्टी नेताओं का मानना है कि इस कठिन समय में सुनेत्रा पवार ही संगठन को एकजुट रखने और 'पवार' विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सबसे उपयुक्त चेहरा हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2026 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).