वायरल

Viral Video: पानी में छलांग लगाकर शिकारी बाज ने किया मछली पर अटैक, पंजों में दबोचकर शिकार को आसमान में ले उड़ा

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिकारी बाज पानी में छलांग लगाते हुए एक बड़ी सी मछली पर न सिर्फ हमला करता है, बल्कि उसे अपने पंजों में दबोचकर आसमान में उड़ भी जाता है.

Viral Video: पानी में छलांग लगाकर शिकारी बाज ने किया मछली पर अटैक, पंजों में दबोचकर शिकार को आसमान में ले उड़ा
बाज ने किया मछली का शिकार (Photo Credits: X)

Viral Video: बाज की ताकत और आसमान में उड़ान भरने की क्षमता उसे बाकी पक्षियों से अलग बनाती है. बाज की सबसे बड़ी खासियत तो यह है कि वो आसमान की ऊंचाई से जमीन और पानी में मौजूद शिकार पर नजर गड़ा लेता है, फिर तूफानी रफ्तार से शिकार करके आसमान में उड़ जाता है. बाज लोमड़ी, खरगोश और हिरण जैसे जानवरों को भी अपने साथ उड़ा ले जाने की क्षमता रखता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शिकारी बाज (Eagle) पानी में छलांग लगाते हुए एक बड़ी सी मछली (Fish) पर न सिर्फ हमला करता है, बल्कि उसे अपने पंजों में दबोचकर आसमान में उड़ भी जाता है.

बाज द्वारा मछली का शिकार करने के इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- एक ऑस्प्रे एक विशाल मछली को ले जाता हुआ, जिसे उसने पकड़ा था. मिर्टल बीच, एससी में फिल्माया गया. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 128k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर के शिखर से पवित्र ध्वज ले उड़ा बाज, Viral Video देख उड़े लोगों के होश

शिकार के बाद मछली को दबोचकर आसमान में उड़ा बाज

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से आसमान के इस शिकारी ने पानी में मौजूद एक बड़ी मछली पर हमला करते हुए उसे अपने पंजों में दबोच लिया. शिकार करने के बाद बाज मछली को लेकर आसमान में उड़ान भरने लगा. इस नजारे को वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).