वायरल

Viral Video: छत पर सफर करते लोगों का पटरी के पास बैठकर वीडियो बनाने लगे लड़के, जैसे ही पुल के पास पहुंची ट्रेन वैसे ही हो गया यह कांड...

राजस्थान के गोरम घाट से वायरल हो रहे वीडियो में लोगों से भरी ट्रेन के डिब्बों के ऊपर खड़े होकर लोग सफर कर रहे हैं. इस नजारे को पटरी पर बैठकर कुछ लड़के शूट करते हैं, लेकिन जैसे ही यह ट्रेन धीरे-धीरे पहाड़ियों से घिरे एक पुल के पास पहुंचती है, वैसे लड़कों के साथ कांड हो जाता है.

Viral Video: छत पर सफर करते लोगों का पटरी के पास बैठकर वीडियो बनाने लगे लड़के, जैसे ही पुल के पास पहुंची ट्रेन वैसे ही हो गया यह कांड...
ट्रैक के पास बैठकर वीडियो बनाते लड़के (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: रील्स (Reels) बनाने के चक्कर में आज के कई युवा अपनी जान को जोखिम में डालने से बाज नहीं आते हैं. ऐसे में वीडियो (Video) बनाने के लिए वो रेलवे ट्रैक, खतरनाक पहाड़ियों और न जाने कितने खतरनाक जगहों को चुनते हैं, जिसके चलते उनके साथ हादसा भी हो जाता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर सुंदर रेलवे मार्ग (Railway Route) को कैद करने वाला और डरावना वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान (Rajsthan) का है, जिसमें लोगों से भरी ट्रेन के डिब्बों के ऊपर खड़े होकर लोग सफर कर रहे हैं. इस नजारे को पटरी पर बैठकर कुछ लड़के शूट करते हैं, लेकिन जैसे ही यह ट्रेन धीरे-धीरे पहाड़ियों से घिरे एक पुल के पास पहुंचती है, वैसे लड़कों के साथ कांड हो जाता है.

इस वीडियो को mallu_yaathrikar नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके साथ लंबे चौड़े कैप्शन में जानकारी दी है कि गोरम घाट राजस्थान के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है, यह हिल स्टेशन राजस्थान के राजसमंद जिले के देवगढ़ के काचबली गांव के पास स्थित है, जिसे छोटा कश्मीर भी कहा जाता है. अरावली पर्वत के बीच बना छोटा सा रेलवे स्टेशन गोरम घाट है, जिसका निर्माण 1932 में मेवाड़ के तत्कालीन महाराणा ने अंग्रेजों की मदद से किया था. यह भी पढ़ें: Viral Video: मुंबई लोकल ट्रेन का कोच बना जंग का अखाड़ा, महिलाओं की थप्पड़बाजी का वीडियो हुआ वायरल

ट्रेन यहां तक बहुत धीमी रफ्तार से पहुंचती है, इसलिए इस ट्रेन को पहुंचने में 1 घंटे लग जाते हैं. इस रेल मार्ग पर ट्रेन 2 सुरंगों और 172 छोटे बड़े पुलों से होकर गुजरती है. यहां एडवेंचर पसंद लोगों के लिए ट्रेकिंग भी मौजूद है. गोरम घाट का सबसे अद्भुत ट्रेक रेलवे स्टेशन के पीछे से गोरखनाथ मंदिर तक है. इस रेलवे ट्रैक पर सुबह एक शाम को एक ट्रेन चलती है. गोरम घाट उदयपुर से करीब 5-6 घंटे की ड्राइव पर है.

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के सामने पटरियों के किनारे कुछ लड़के खड़े हैं और वो ट्रेन का वीडियो बना रहे हैं. हालांकि ट्रेन जैसे-जैसे लड़कों के करीब पहुंचने लगती है, वो पटरी से हटने लगते हैं. एक दो लड़के ट्रेन को देखते ही कूद जाते हैं, जबकि एक लड़का ट्रेन से टच होने के बाद नीचे गिर जाता है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2023 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).