वायरल

Viral Video: मुंबई लोकल ट्रेन का कोच बना जंग का अखाड़ा, महिलाओं की थप्पड़बाजी का वीडियो हुआ वायरल

लोकल ट्रेन में महिलाओं की थप्पड़बाजी के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि ट्रेन के महिला कोच को महिलाओं ने जंग का अखाड़ा बना दिया और उनके बीच थप्पड़ वॉर छिड़ गया.

Viral Video: मुंबई लोकल ट्रेन का कोच बना जंग का अखाड़ा, महिलाओं की थप्पड़बाजी का वीडियो हुआ वायरल
लोकल ट्रेन में थप्पड़बाजी (Photo Credits: X)

Mumbai Local Train Viral Video: मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन (Mumbai Local) में सवार होकर रोजाना लाखों की संख्या में यात्री अपनी-अपनी मंजिल को जाते हैं. लोकल ट्रेनों (Trains) में अक्सर यात्रियों की इतनी भारी भीड़ उमड़ती है कि लोग लटक कर सफर करने तक को मजबूर हैं. ऐसे में कई बार यात्रियों के बीच कभी सीट को लेकर तो कभी किसी बात को लेकर बहस हो जाती है. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी लोकल ट्रेन (Local Train) में झगड़े के कई वीडियो देखने को मिलते हैं और इसी कड़ी में लोकल ट्रेन में महिलाओं की थप्पड़बाजी के दो वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि ट्रेन के महिला कोच को महिलाओं ने जंग का अखाड़ा बना दिया और उनके बीच थप्पड़ वॉर छिड़ गया.

वायरल हो रहे पहले वीडियो में देखा जा सकता है कि लोकल ट्रेन में एक महिला की एक लड़की के साथ जुबानी जंग छिड़ गई और दोनों के बीच बहस काफी बढ़ गई. इस बहस के दौरान आंटी को गुस्सा आ जाता है और वो लड़की को जोरदार थप्पड़ मार देती हैं. हालांकि थप्पड़ खाने के बाद लड़की उनकी उम्र का लिहाज करके अपनी सीट पर बैठ जाती है, लेकिन आंटी उसे लगातार उंगली दिखाकर चेतावनी देती रहती हैं.

महिला ने मारा लड़की को थप्पड़

दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कोच में दो महिलाओं के बीच जमकर थप्पड़बाजी हो रही है. दरअसल, किसी बात को लेकर दो महिलाओं के बीच अनबन हो जाती है और यह अनबन इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि एक महिला का हाथ दूसरी महिला पर उठ जाता है, फिर दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरु हो जाती है. हालांकि ट्रेन में सफर कर रही कई महिलाओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तब जाकर उनका झगड़ा शांत हुआ. यह भी पढ़ें: RPF Officials Save Passenger's Life: गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में फिसला यात्री, आरपीएफ ने बचाई जान

लोकल ट्रेन में थप्पड़ वॉर

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब महिला कोच में किसी बात को लेकर हाथापाई या मारपीट की घटना सामने आई हो. इससे पहले भी लोकल ट्रेन में महिलाओं और पुरुष यात्रियों के बीच झगड़े के वीडियो देखने को मिले हैं, लेकिन महिलाओं की थप्पड़बाजी का यह नजारा लोगों को काफी हैरान कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2023 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).