देश

VIDEO: दुल्हन ले जाने के लिए कार को हेलीकॉप्टर में बदल दिया, मॉडिफाई वाहन को पुलिस ने किया सीज

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां दो भाइयों ने अपनी कार को मोडीफाई कर उसे हेलीकॉप्टर जैसा बना दिया.

VIDEO: दुल्हन ले जाने के लिए कार को हेलीकॉप्टर में बदल दिया, मॉडिफाई वाहन को पुलिस ने किया सीज

अम्बेडकरनगर, 17 मार्च 2024: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां दो भाइयों ने अपनी कार को मोडीफाई कर उसे हेलीकॉप्टर जैसा बना दिया. पुलिस ने शादी में दुल्हन ले जाने के लिए इस्तेमाल की जा रही इस मोडीफाई कार को अकबरपुर बस अड्डे पर रुकवाकर सीज कर लिया है.

मालीपुर थाना क्षेत्र के खजुरी बाजार के रहने वाले दो भाइयों ने अपनी कार को हेलीकॉप्टर जैसा बनाने के लिए कई महीनों तक मेहनत की थी. उन्होंने कार के ऊपर पंखे और रोटर लगाए थे, और इसे हेलीकॉप्टर जैसा रंग भी देने वाले  थे.

शनिवार को दोनो भाई अपनी मोडीफाई कार को पेंट करवाने ले जा रहे थे. रास्ते में, अकबरपुर बस अड्डे पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया. पुलिस ने कार की मोडीफिकेशन देखकर भाइयों से पूछताछ की. भाइयों ने बताया कि उन्होंने कार को खुद मोडीफाई किया है.

पुलिस ने कार को असुरक्षित घोषित करते हुए उसे सीज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि कार की मोडीफिकेशन से सड़क पर हादसे का खतरा बढ़ सकता था. इस घटना के बाद, सोशल मीडिया पर लोग इस मोडीफाई कार की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2024 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).