Statue of Lord Vishnu Found During Excavation: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत जिले (Pilibhit) में स्थित पूरनपुर थाना क्षेत्र में खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की मूर्ति (Statue of Lord Vishnu) मिली है, जिसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मूर्ति को देखने के लिए लोग न सिर्फ दूर-दूर से आ रहे हैं, बल्कि ग्रामीणों ने वहीं पर मूर्ति की पूजा-अर्चना भी शुरु कर दी. जानकारी के मुताबिक, इस स्थान पर पानी की टंकी बनाई जा रही है, जिसके लिए खुदाई का काम किया जा रहा था. खुदाई के दौरान अचानक गड्ढे में एक पीली धातु दिखाई दी, जब मजदूरों ने मिट्टी हटाई तो भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की सोने की मूर्ति देख चौंक गए. यह मूर्ति कितने साल पुरानी है, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है, लेकिन इस मूर्ति को देखने के बाद लोग उस स्थान पर मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: 50 साल पहले चोरी हुई पार्वती की मूर्ति न्यूयॉर्क ऑक्शन हाउस में मिली
देखें वीडियो-
ખોદકામ વખતે ભગવાન વિષ્ણુની મૂર્તિ મળી, લોકો દર્શન માટે ઉમટ્યા, UPના પીલીભીતની ઘટના...#UP #News #ZEE24Kalak pic.twitter.com/veB6crGLTh
— Zee 24 Kalak (@Zee24Kalak) November 1, 2023













QuickLY