वायरल

Viral Video: चिलचिलाती गर्मी के बीच पानी में एक-दूसरे के साथ मस्ती करते दिखे दो हाथी, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवा हाथी चिलचिलाती गर्मी के बीच पानी में उतरकर मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं. हाथी जिस तरह से एक-दूसरे के साथ मस्ती कर रहे हैं, उसे देखकर आप भी अपना दिल उनकी अटखेलियों पर हार जाएंगे.

Viral Video: चिलचिलाती गर्मी के बीच पानी में एक-दूसरे के साथ मस्ती करते दिखे दो हाथी, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
पानी में मस्ती करते दो हाथी (Photo Credits: X)

Viral Video: रिश्ता चाहे दोस्ती का हो या फिर भाई-बहन का, इस रिश्ते में हम एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं और जमकर मौज-मस्ती करते हैं. यह ऐसा रिश्ता है, जिसमें प्रैंक और हंसी-मजाक होना आम बात है. खेलने-कूदने से लेकर अनगिनत शरारतें करने तक, जैसी कई यादें हम अपने दोस्तों या भाई-बहनों के साथ बनाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो युवा हाथी (Elephants) चिलचिलाती गर्मी के बीच पानी में उतरकर मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं. हाथी (Elephant) जिस तरह से एक-दूसरे के साथ मस्ती कर रहे हैं, उसे देखकर आप भी अपना दिल उनकी अटखेलियों पर हार जाएंगे.

इस वीडियो को @susantananda3 ने एक्स पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- खुशहाल युवा जीवन जीने में कभी देर नहीं होती... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 8.2k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- आंखों के लिए शानदार ट्रीट, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- सुंदर… मनभावन… यह भी पढ़ें: Viral Video: गजराज के गुस्से के आगे पस्त हुआ जिराफ, एक ही वार में हाथी ने कर दिया ऐसा हाल

चिलचिलाती गर्मी के बीच पानी में मस्ती करते दो हाथी

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो हाथी चिलचिलाती गर्मी में राहत पाने के साथ-साथ अटखेलियां करने के लिए पानी में उतरे हुए हैं. ये दोनों हाथी अपनी सूंड से एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हैं और गर्मी में पानी के भीतर काफी देर तक शरारत करते हैं. इसके बाद दोनों मस्ती करते-करते पानी से बाहर आते हैं. दो युवा हाथियों की मस्ती का यह मनमोहक वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इसे बार-बार देखा जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2025 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).