तुर्की मोटरसाइकिल रेसर Kenan Sofuoglu के तीन साल के बेटे Zayn Sofuoglu ने दौड़ाई 8 करोड़ की कीमत वाली फेरारी कार (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें 3 साल का बच्चा फेरारी कार चलाता नजर आ रहा है. तुर्की मोटरसाइकिल रेसर केनन सोफूग्लू के तीन साल के बेटे जेन सोफूग्लू ने करीब 8 करोड़ को फेरारी एसएफ 90 स्ट्रैडेल को चलाकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.
- Read in
- हिंदी
Viral Video: आमतौर पर ज्यादातर लोग 18 साल पूरा होने के बाद कार ड्राइव करना शुरु करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें 3 साल का बच्चा फेरारी कार चलाता नजर आ रहा है. दरअसल, तीन साल के बच्चे जेन सोफूग्लू (Zayn Sofuoglu) को फेरारी एसएफ 90 स्ट्रैडेल (Ferrari SF 90 Stradale) चलाते हुए उनके माता-पिता ने फिल्माया है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में तुर्की मोटरसाइकिल रेसर (Turkish motorcycle racer) केनन सोफूग्लू (Kenan Sofuoglu) के बेटे जेन को करीब 8 करोड़ रुपए की फेरारी को आसानी से चलाते हुए दिखाया गया है. वो अपने लिए एक अस्थायी विंडस्क्रीन भी लगाता है, क्योंकि वह स्टीयरिंग व्हील के ऊपर से देखने के लिए बहुत छोटा है. फेरारी को गैरेज में वापस लाने से पहले जैन अपने माता-पिता के ड्राइववे के चारों ओर रास्ता बनाता है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2023 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

