वायरल

किंग कोबरा को लगी प्यास तो शख्स ने बोतल से पिलाया पानी, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

क्या कोई किंग कोबरा के सामने जाकर उसे पानी पिला सकता है? एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स प्यासे किंग कोबरा को पानी पिलाता हुआ नजर आ रहा है और किंग कोबरा भी बोतल से पानी पीता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है.

किंग कोबरा को लगी प्यास तो शख्स ने बोतल से पिलाया पानी, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
बोतल से पानी पीता किंग कोबरा (Photo Credits: Twitter)

King Cobra Drinking Water From Bottle: सांप (Snake) को सामने देखते ही अच्छे-अच्छों को हालत खराब हो जाती है और ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि कई सांप इतने जहरीले होते हैं कि अगर उन्होंने गलती से भी किसी को काट लिया तो उसकी मौत हो सकती है. सांपों की विभिन्न प्रजातियों में किंग कोबरा (King Cobra) को सबसे जहरीला सांप माना जाता है, जिसके काटने से इंसान का बचना लगभग नामुमकिन होता है. ऐसे में क्या कोई किंग कोबरा के सामने जाकर उसे पानी पिला सकता है? एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स प्यासे किंग कोबरा को पानी पिलाता हुआ नजर आ रहा है और किंग कोबरा भी बोतल से पानी पीता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है.

आईएफएस सुशांत नंदा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- प्यार और पानी… जीवन की दो सबसे अच्छी चीजें हैं. शेयर किए जाने के कुछ ही घंटों में यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया. इस वीडियो को अब तक 1K व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ ही इसे अब तक 169 रीट्वीट्स और 1,048 लाइक्स मिल चुके हैं. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हो गए हैं. यह भी पढ़ें: कर्नाटक: बीच सड़क पर आकर जब रोड़ क्रॉस करने लगा किंग कोबरा, सांप को देखते ही हो गया ट्रैफिक जाम (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा सांप के सामने एक शख्स बैठा हुआ है. इस शख्स के पास एक पानी की बोतल है. सांप को देखकर ऐसा लगता है जैसे वो प्यासा है, तभी यह शख्स बोतल खोलता है और कोबरा को पानी पिलाता है. कोबरा भी बड़े आराम से बोतल में मुंह डालकर पानी पी रहा है. इस दौरान शख्स ने अपना एक हाथ कोबरा के फन के पीछे लगा रखा है, ताकि पानी पीते समय कोबरा का फन पीछे की ओर न हो. बेखौफ होकर किंग कोबरा को पानी पिलाते शख्स की हिम्मत की लोग सराहना कर रहे हैं और सांप को आराम से पानी पीते देख हैरान हो गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2021 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).