Viral Video: असम के मानस नेशनल पार्क में गैंडे ने पर्यटक वाहन का किया पीछा, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
गैंडे ने किया वाहन का पीछा (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: असम (Assam) के बक्सा (Baksa) में हुई एक चौंकाने वाली घटना में मानस नेशनल पार्क (Manas National Park) में एक सींग वाले गैंडे (Rhinoceros) को एक पर्यटक वाहन (Tourist Vehicle) का पीछा करते देखा गया. पर्यटक वाहन का पीछा करते हुए एक सींग वाले गैंडे का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. 31 सेकेंड के इस वीडियो क्लिप में जानवर पर्यटक वाहन का पीछा करते हुए दिखाई दे रहा है, जो मानस नेशनल पार्क में जंगल सफारी पर है. समाचार एजेंसी एनएनआई से बात करते हुए मानस नेशनल पार्क के वन रेंज अधिकारी, बाबुल ब्रह्मा ने कहा यह घटना 29 दिसंबर कोई हुई, लेकिन राहत की बात तो यह है कि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं थी.

देखें वीडियो-