वायरल

Poland: आंखों की पुतलियों पर गलत तरीके से स्याही लगने पर दृष्टिहीन हुई महिला, कोर्ट ने टैटू आर्टिस्ट पर लगाया जुर्माना (See Pics)

एलेक्जेंड्रा सैडॉस्क नाम की पोलैंड में रहने वाली एक युवा महिला की आंखों पर टैटू बनाने के दौरान गलत तरीके से स्याही लग गई, जिसके चलते उसकी आंखों की रोशनी चली गई और वो नेत्रहीन हो गई.

Poland: आंखों की पुतलियों पर गलत तरीके से स्याही लगने पर दृष्टिहीन हुई महिला, कोर्ट ने टैटू आर्टिस्ट पर लगाया जुर्माना (See Pics)
नेत्रहीन हुई महिला (Photo Credits: Instagram)

एलेक्जेंड्रा सैडॉस्क (Aleksandra Sadowsk) नाम की पोलैंड (Poland) में रहने वाली एक युवा महिला की आंखों पर टैटू (Eye Tattoo) बनाने के दौरान गलत तरीके से स्याही लग गई, जिसके चलते उसकी आंखों की रोशनी चली गई और वो नेत्रहीन हो गई. दरअसल, उसकी आंखों के सफेद हिस्से को काला रंग देने के लिए टैटू कलाकार ने सुई से आंख की पुतली में बहुत गहराई तक प्रवेश किया. टैटू बनाने वाले ने उस स्याही का इस्तेमाल किया जो आंखों पर इस्तेमाल के लिए अप्रमाणित थी. इसके बाद एलेक्जेंड्रा ने ग्लूकोमा (Glaucoma) विकसित किया और आंख में स्याही लगाने के बाद एडवांस मोतियाबिंद (Advanced Cataracts) हो गया. इस मामले में एक अदालत ने टैटू आर्टिस्ट पर जुर्माना लगाया है जो बॉटेड इंक जॉब के लिए जिम्मेदार है. कोर्ट ने पियोटर ए (Piotr A) नाम के टैटू आर्टिस्ट पर 28,000 पाउंड का भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

नेत्रहीन हुई महिला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @anoxi_cime

टैटू बनवाना पड़ा भारी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @anoxi_cime

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2023 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).