वायरल

मां जैसी इस दुनिया में कोई नहीं, पंख फैलाकर अपने बच्चों को बारिश में भीगने से बचाती दिखी मादा बत्तख (Watch Viral Video)

मां की ममता का उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में मां बत्तख का एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पंख फैलाकर बच्चों को बारिश में भीगने से बचाती है.

मां जैसी इस दुनिया में कोई नहीं, पंख फैलाकर अपने बच्चों को बारिश में भीगने से बचाती दिखी मादा बत्तख (Watch Viral Video)
बच्चों को भीगने से बचाती मां बत्तख (Photo Credits: X)

Mother Duck Viral Video: मां (Mother) तो मां होती है, जिसकी तुलना इस संसार में किसी भी चीज से नहीं की जा सकती है, इसलिए इस संसार में मां को सबसे ऊंचा दर्जा दिया गया है. मां चाहे इंसान की हो या फिर किसी जानवर की, उसकी ममता अपने बच्चे के लिए समान ही होती है. अपने बच्चों पर वो कोई आंच नहीं आने देती है और अगर बच्चे किसी मुसीबत में पड़ जाए तो उनके लिए यमराज से भी लड़ने को तैयार हो जाती हैं. मां की ममता का उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में मां बत्तख (Mother Duck) का एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो अपने पंख फैलाकर बच्चों को बारिश में भीगने से बचाती है.

इस भावुक करने वाले वीडियो को @Yoda4ever नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- मां बत्तख अपने बच्चों को बारिश से बचाती है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक 4.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- प्रेरणादायक कार्य, जबकि दूसरे ने लिखा है- महान मां... यह भी पढ़ें: बत्तख बना शिकारी, तालाब के पास सांप को जिंदा निगलता आया नजर, Viral Video देख हैरान हो जाएंगे आप

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश में एक खुले स्थान पर बत्तख अपने छोटे बच्चों के साथ मौजूद है. बारिश के चलते उसे बच्चों के साथ छुपने के लिए जब कोई जगह नहीं मिली तो वो अपने पंख फैलाकर उसके भीतर अपने बच्चों को छिपा लेती है. ऐसा करके वो खुद बारिश में भीगती है, लेकिन अपने बच्चों को भीगने से बचाने की कोशिश करती है. इस वीडियो को देख लोग मां की ममता और बच्चे के लिए उसके इस कार्य को सलाम कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2024 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).