बत्तख बना शिकारी, तालाब के पास सांप को जिंदा निगलता आया नजर, Viral Video देख हैरान हो जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बत्तख का शिकारी अंदाज देखने को मिल रहा है और वो खतरनाक सांप को जिंदा ही निगलता हुआ दिखाई दे रहा है.
Duck Swallows Snake Viral Video: सांपों (Snakes) को धरती पर पाए जाने वाले सबसे घातक जीवों में से एक माना जाता है, जिसके जहर की एक बूंद भी इंसान या जानवर की जान ले सकती है. यही वजह है कि इंसानों के साथ-साथ कई जानवर भी जहरीले सांपों से दूरी बनाकर रखना ही बेहतर समझते हैं. अधिकांश लोग सांप के नाम से ही घबरा जाते हैं और उनका सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं. ऐसे में भला क्या एक बत्तख सांप से पंगा ले सकता है? इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बत्तख (Duck) का शिकारी अंदाज देखने को मिल रहा है और वो खतरनाक सांप को जिंदा ही निगलता हुआ दिखाई दे रहा है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर beautiful_new_pix नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें एक बत्तख बिल्कुल नूडल्स की तरह सांप को निगलता हुआ दिखाई दे रहा है. इस नजारे को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है और इसे बार-बार देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें: खतरनाक सांपों से भरे बैग को लेकर जंगल में शख्स करने लगा यह काम, चौंकाने वाला वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बत्तख सांप का निडर होकर सामना करता है और शिकारी की तरह सांप पर अपनी पकड़ बना लेता है. उसके बाद तालाब के पास मौजूद बत्तख जिंदा ही सांप को निगलने लगता है. नूडल्स की तरह सांप को निगलते देख लोगों के होश ही उड़ गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2023 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

