वायरल

बारिश में कीचड़ से बचने के लिए शख्स ने लगाया अद्भुत जुगाड़, Viral Video देख आप भी पकड़ लेंगे अपना सिर

एक शख्स के अद्भुत जुगाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बारिश के मौसम में कीचड़ से बचने के लिए शख्स ऐसा जुगाड़ लगाता है, जिसे देखकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे. इसमें शख्स कीचड़ से बचने के लिए प्लास्टिक की टेबल का ऐसा इस्तेमाल करता है, जिसे देखकर आप भी उसकी कलाकारी को सलाम करना चाहेंगे.

बारिश में कीचड़ से बचने के लिए शख्स ने लगाया अद्भुत जुगाड़, Viral Video देख आप भी पकड़ लेंगे अपना सिर
अद्भुत जुगाड़ (Photo Credits: Twitter)

Jugaad Viral Video: हमारे देश में ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो अपने दिमाग का इस्तेमाल करके कोई न कोई ऐसा जुगाड़ (Jugaad) लगाते हैं, जिसे देखकर आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है. कई लोगों के पास हर परिस्थिति और समस्याओं का तोड़ निकल ही आता है. अब देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है, जगह-जगह जलभराव से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है. ऐसे में एक शख्स के अद्भुत जुगाड़ का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बारिश के मौसम (Rainy Season) में कीचड़ से बचने के लिए शख्स ऐसा जुगाड़ लगाता है, जिसे देखकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे. इसमें शख्स कीचड़ से बचने के लिए प्लास्टिक की स्टूल का ऐसा इस्तेमाल करता है, जिसे देखकर आप भी उसकी कलाकारी को सलाम करना चाहेंगे.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- इसमें गिरने की संभावना काफी कम होती है. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: दो कमरा एक एसी, मिस्त्री के इस जबरदस्त जुगाड़ को देख आप भी पकड़ लेगें अपना सिर

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है बारिश के चलते सड़क पर पानी और कीचड़ दिखाई दे रहा है. ऐसे में एक शख्स उस कीचड़ को पार करने के लिए अद्भुत जुगाड़ लगाता है, ताकि उसके पैरों पर कीचड़ न लगे. शख्स दो स्टूल लेकर कीचड़ के बीच पहुंचता है. दोनों स्टूलों के ऊपर दो रस्सी लगी हुई है. वो एक-एक कर स्टूल आगे बढ़ाता है और उस पर कदम रखता है. ऐसा करके वो सीधे दुकान तक पहुंचता है. ऐसा करने से उसके पैरों पर कीचड़ नहीं लगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2022 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).