वायरल

Man Surprises Girlfriend: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर शख्स ने अनोखे अंदाज में गर्लफ्रेंड को दिया सरप्राइज, वीडियो हुआ वायरल

एक शख्स द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड को अनोखे अंदाज में सरप्राइज देने का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में शख्स न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर में शानदार अंदाज में अपने प्रेमिका को सरप्राइज देता है, जिसे देखकर गर्लफ्रेंड खुशी से झूम उठी.

Man Surprises Girlfriend: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर शख्स ने अनोखे अंदाज में गर्लफ्रेंड को दिया सरप्राइज, वीडियो हुआ वायरल
बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को दिया सरप्राइज (Photo Credits: Instagram)

Man Surprises Girlfriend at New York's Times Square: वैसे तो बॉयफ्रेंड (Boyfriend) अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) का दिल जीतने के लिए अक्सर कोई न कोई खास सरप्राइज (Surprise) प्लान करते हैं. कुछ लोग ऐसा सरप्राइज प्लान कर देते हैं, जिसकी कल्पना उनकी गर्लफ्रेंड ने कभी की भी नहीं होती है. कुछ समय पहले एक शख्स ने आसमान में उड़ती हुई फ्लाइट के भीतर अपनी प्रेमिका को अनोखे अंदाज में प्रपोज किया था, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था और अब एक शख्स द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड को अनोखे अंदाज में सरप्राइज देने का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में शख्स न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर (ew York's Times Square) में शानदार अंदाज में अपने प्रेमिका को सरप्राइज देता है, जिसे देखकर गर्लफ्रेंड खुशी से झूम उठी.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर tales_by_lekha नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. क्लिप में लेखा को उसके बॉयफ्रेंड आकाश ने बर्थडे पर शानदार सरप्राइज दिया. दरअसल, लेखा बिलबोर्ड के सामने फोटो क्लिक करवा रही थी, तभी अचानक उसकी तस्वीरों का एक स्लाइड शो बिलबोर्ड पर चलने लगा, जिसे देखकर वो हैरान हो गई. यह भी पढ़ें: Viral Video: उड़ती फ्लाइट में शख्स ने मंगेतर को दिया सरप्राइज, जमीन से हजारों फीट ऊपर हवा में ऐसे किया प्रपोज

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tales_by_Lekha (@tales_by_lekha)

वीडियो में देखा जा सकता है कि बिलबोर्ड पर अपनी तस्वीरों के स्लाइड शो को देखकर उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था. इस दौरान उसने जो रिएक्शन दिया वो काफी अनमोल था. लेखा ने बताया कि बिलबोर्ड पर तस्वीरें या वीडियो चलाने के लिए TSX App डाउनलोड करके अपने वीडियो को शेड्यूल करना होता है और 15 सेकेंड के फ्रेम के लिए $40 का भुगतान करना पड़ता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2023 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).