वायरल

जाल में फंसे नन्हे बंदर के लिए मसीहा बना शख्स, Viral Video में देखें कैसे मिली उसे नई जिंदगी

सोशल मीडिया पर मानवता का उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा बंदर जाल में फंसने के बाद जिंदगी के लिए लड़ता है और जब उसके बचने की उम्मीद नहीं होती है तब एक शख्स मसीहा बनकर उसके पास पहुंचता है और उसकी जान बचाता है.

जाल में फंसे नन्हे बंदर के लिए मसीहा बना शख्स, Viral Video में देखें कैसे मिली उसे नई जिंदगी
शख्स ने बचाई बंदर की जान (Photo Credits: X)

Baby Monkey Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जानवरों से जुड़े कई मनमोहक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जबकि कई वीडियो देखकर मन विचलित हो जाता है. एक तरफ जहां जानवरों में जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलती है तो कई बार जानवरों और इंसानों के बीच मानवता का उदाहरण देखने को मिलता है, जब वो एक-दूसरे की मदद करते हैं. सोशल मीडिया पर मानवता का उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक नन्हा बंदर (Baby Monkey) जाल में फंसने के बाद जिंदगी के लिए लड़ता है और जब उसके बचने की उम्मीद नहीं होती है तब एक शख्स मसीहा बनकर उसके पास पहुंचता है और उसकी जान बचाता है.

वीडियो को Enezator नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- सुंदर... शुरुआत में छोटे बंदर का डर और अंत में उसका प्यार ही सब कुछ है, यही वजह है कि इस लड़के की तरह मनुष्य पृथ्वी के असली राजदूत हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- यही मानवता है, हम सब एक हैं. यह भी पढ़ें: पुलिस वाले ने फल काटकर बंदर को खिलाया, Viral Video देख लोग बोले- शेयरिंग इज केयरिंग

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नन्हे बंदर को बाढ़ की स्थिति की वजह से किसी नदी या नाले से रेस्क्यू किया गया है. बंदर को बचाने वाला शख्स उसे दुलार से साफ करता है. पानी में रहने के कारण बंदर के शरीर पर गंदगी और जाले फंसे नजर आते हैं. शख्स उसे साफ करता है, लेकिन बंदर डरा और सहमा हुआ नजर आता है, पर जब शख्स बंदर को गोद में लेकर उसे बच्चे की तरह पुचकारता और उसे फल खिलाता है तो बंदर सहज होने लगता है, फिर नई जिंदगी देने वाले शख्स को बंदर ऐसे निहारता है, जैसे कि वो उसे धन्यवाद कह रहा हो.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2023 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).