वायरल

Viral Video: फर्मेंटेड नाशपाती खाकर लड़खड़ाने लगी नन्ही गिलहरी, नशे में मदमस्त जीव का वीडियो हुआ वायरल

क्या आपने कभी किसी गिलहरी को नशे में लड़खड़ाते हुए देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फर्मेंटेड नाशपाती खाकर गिलहरी नशे में धुत्त हो जाती है और उसके कदम लड़खड़ाने लगते हैं.

Viral Video: फर्मेंटेड नाशपाती खाकर लड़खड़ाने लगी नन्ही गिलहरी, नशे में मदमस्त जीव का वीडियो हुआ वायरल
फर्मेंटेड नाशपाती खाकर गिलहरी को हुआ नशा (Photo Credits: X)

Squirrel Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन तमाम तरह के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है. कई वीडियो इतने फनी होते हैं कि उन्हें देखकर चेहरे पर गजब की मुस्कान आ जाती है, जबकि कई वीडियो देखकर हैरानी भी होती है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि शराब पीने के बाद कई लोगों के कदम नशे की हालत में लड़खड़ाने लगते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी गिलहरी (Squirrel) को नशे में लड़खड़ाते हुए देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फर्मेंटेड नाशपाती (Fermented Pears) खाकर गिलहरी नशे में धुत्त हो जाती है और उसके कदम लड़खड़ाने लगते हैं.

इस वीडियो को @Thebestfigen नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- किण्वित नाशपाती खाने के बाद गिलहरी नशे में आ जाती है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 215k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: फर्मेंटेड कद्दू खाने के बाद गिलहरी को हुआ नशा, नशेड़ियों की तरह करने लगी अजीबो-गरीब हरकतें

फर्मेंटेड नाशपाती खाकर लड़खड़ाने लगी नन्ही गिलहरी

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नीले रंग के बाउल में फर्मेंटेड नाशपाती रखी हुई है, जिसे एक गिलहरी मजे से खा रही है, लेकिन ये क्या नाशपाती खाते ही गिलहरी के हावभाव बिल्कुल बदल जाते हैं और वो अजीबो-गरीब हरकते करने लगती है. दरअसल, फर्मेंटेड नाशपाती खाने की वजह से उसे नशा हो जाता है और वो नशे में धुत्त होकर लड़खड़ाने लगती है. गिलहरी के इस मदमस्त अंदाज को देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).