VIDEO: राष्ट्रीय ध्वज का अपमान! तिरंगे की बोरी में भर दिया भूसा, वीडियो वायरल होने के बाद बाप-बेटे गिरफ्तार
मथुरा के औधूता गांव में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की बोरी बनाकर उसमें भूसा भरने का वीडियो वायरल हुआ, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. आरोपी युवक और उसके पिता ने समझाने पहुंचे ग्रामीणों के साथ मारपीट की. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के औधूता गांव में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान का गंभीर मामला सामने आया है. एक युवक द्वारा तिरंगे को बोरी बनाकर उसमें भूसा भरते हुए वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. जब कुछ ग्रामीण युवक को समझाने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई. इस घटना से गांव में तनाव का माहौल बन गया है.
वीडियो वायरल, गुस्से में लोग
वीडियो में दिखाया गया कि खेत में युवक राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग बोरी के रूप में कर रहा था. यह वीडियो वायरल होते ही गांव के रॉकी और उनके दो साथी युवक के घर समझाने गए. लेकिन आरोप है कि आरोपी अली खान और उसके पिता मौजू खान ने रॉकी और उसके साथियों के साथ मारपीट कर दी.
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
रॉकी की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. आरोपी पिता-पुत्र पर बीएनएस की धारा 2, 115(2) और 352 के तहत केस दर्ज किया गया. दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.
तिरंगा झंडे का अपमान, बोरा बनाकर उसमें भूसा भरता दिखा युवक
यूपी के मथुरा में तिरंगे झंडे का अपमान करता दिखा युवक, तिरंगे झंडे का बोरा बनाकर उसमें भूसा भरता दिखा. नाम पूछने पर बताया अली खान. पुलिस ने दर्ज किया मामला.#tiranga #viralvideo pic.twitter.com/bh3nkzRjuZ
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) January 25, 2025
आरोपी का बयान
पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि तिरंगा झंडे वाला बोरा उसे मंडी से मिला था. उसने इसे खेत में भूसा भरने के लिए इस्तेमाल कर लिया, लेकिन इसका मतलब राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करना नहीं था.
ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद से ग्रामीणों में गुस्सा है. वे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. राष्ट्रीय ध्वज भारत की शान और सम्मान है, और इसका अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.
पुलिस का आश्वासन
पुलिस ने जनता को भरोसा दिलाया है कि मामले में निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीणों से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है. यह घटना न केवल कानूनी बल्कि सामाजिक स्तर पर भी राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जागरूकता की आवश्यकता को रेखांकित करती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2025 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

