इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की "60वीं वर्षगांठ" के नाम पर कुछ लोग फेक लकी ड्रॉ का आयोजन कर रहे है. आईओसी ने लोगों को सचेत किया है और ऐसे दावों के झांसे में नहिन् आने की अपील की है. इंडियन ऑयल ने एक ट्वीट में लोगों को ऐसी किसी भी वेबसाइट पर भरोसा न करने की सलाह दी. कंपनी ट्वीट किया, "यह हमारे संज्ञान में आया है कि फर्जी लकी ड्रा का आयोजन कर फर्जी लोग/एजेंसियां इनाम देने का वादा कर रही हैं. जनता को सलाह दी जाती है कि ऐसी किसी भी वेबसाइट पर भरोसा न करें." वायरल मैसेज में दावा किया गया कि लकी विनर को 6000 रुपये की इनामी राशि मिलेगी.
It has come to our notice that bogus people/agencies are promising prizes by organising fake lucky draws. The public is advised to not trust any such website. #FraudAlert pic.twitter.com/x2Ncj9c66t
— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) November 13, 2021













QuickLY