Asia Cup 2025 Fake Video: दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेले जा रहे एशिया कप 2025 के ग्रुप-ए मैच में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) आमने-सामने हैं. यह हाई-वोल्टेज मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि जीत के साथ सुपर-4 में जगह पक्की करने का मौका है. भारत जहां मौजूदा चैंपियन है और खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरा है, वहीं पाकिस्तान भी अपनी लय बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है. इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि भारतीय सांसद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur), बीसीसीआई सचिव और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह (Jay Shah) और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) एशिया कप 2025 के भारत-पाकिस्तान मैच में मौजूद थे और आपस में बातचीत कर रहे थे.
यह वीडियो लोगों के बीच विवाद का कारण बन गया, क्योंकि इन दिनों भारत-पाक संबंध काफी खराब हैं और मैच के बहिष्कार की मांग (Boycott of The Match) भी की गई थी.
अनुराग ठाकुर, जय शाह और शाहिद अफरीदी का एक साथ (पुराना वीडियो)
Anurag Thakur, Jay Shah, and Shahid Afridi are in the stadium watching the India Pakistan match like high school friends. But some twitter patriots wants to boycott the game vs Pakistan 😀 #INDvPAK #AsiaCup
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) September 14, 2025
एशिया कप 2025 में एक साथ दिखे अनुराग ठाकुर, जय शाह और शाहिद अफरीदी?
And true patriots are saying - Desh ke gaddaron ko , g0li maaro Saalon ko pic.twitter.com/IhcaSDlVh4— Yanika_Lit (@LogicLitLatte) September 14, 2025
पुराना वीडियो फर्जी दावे के साथ वायरल
Big Breaking 🚨
Anurag Thakur, Jay Shah, and Shaheed Afridi in stadium watching the India Pakistan match.
See how they are laughing! 🥵
Public hi chtiya hai bhai! Yeh bade log apas me sab mile hue hai..Politics sab gareeb janta ke liye hota hai!
Drop your view in this 👇… pic.twitter.com/umV5KJqtqw
— Spirit of Hindu Women (@SpiritHindWomen) September 14, 2025
भारतीय अधिकारियों और शाहिद अफरीदी को एक साथ देखे जाने का झूठा दावा
Picture of the day!! 🤬
Home Minister Amit Shah's Son Jay Shah (BCCI Secretary), & BJP MP Anurag Thakur having lighter moments with Pakistan's Shahid Afridi.
🤐🤐#INDvPAK#IndianCricket#AsiaCupT20 pic.twitter.com/CNpJwxqcn6
— Raman 𝕏 (@SaffronDelhite) September 14, 2025
क्या अनुराग ठाकुर, जय शाह और शाहिद अफरीदी एशिया कप 2025 देखने दुबई गए हैं?
कैसे हुआ फर्जी दावे का खंडन?
लेकिन जांच में यह दावा पूरी तरह से फर्जी निकला. हकीकत यह है कि वायरल वीडियो एशिया कप का नहीं, बल्कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) के भारत-पाकिस्तान मैच का है. उस समय दोनों देशों के बीच संबंध इतने तनावपूर्ण नहीं थे और यह टूर्नामेंट भी आईसीसी की निगरानी में खेला गया था.
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान अनुराग ठाकुर, जय शाह और अफरीदी मौजूद थे
View this post on Instagram
वीडियो के पीछे लगे होर्डिंग्स में साफ तौर पर लिखा देखा जा सकता है कि यह "चैंपियंस ट्रॉफी 2025" है, जबकि अगर यह एशिया कप का होता, तो "एशिया कप 2025" लिखा होता.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 होर्डिंग्स
भारत बनाम पाकिस्तान: एशिया कप 2025 के दौरान वर्तमान स्थिति
मौजूदा हालात में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच बेहद संवेदनशील मुद्दा हैं. मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद से दोनों देशों के बीच संबंध ऐतिहासिक रूप से खराब हैं. यहां तक कि भारत ने हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (World Championship of Legends) में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था, जबकि पाकिस्तान ने हॉकी एशिया कप के लिए भारत आने से इनकार कर दिया था.
इसके बावजूद, सरकार ने एशिया कप में भारत की भागीदारी को हरी झंडी दे दी, क्योंकि यह टूर्नामेंट एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की आधिकारिक प्रतियोगिता है और इसके नियमों का पालन करना जरूरी है. ऐसे में, क्रिकेट प्रशंसकों से अपील की जा रही है कि वे सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे इस भ्रामक वीडियो के बारे में अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें.










QuickLY