वायरल

परिवार को सड़क पार कराने के लिए हाथी ने रोड़ को ऐसे कराया खाली, Viral Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर हाथी और उसके परिवार का एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी सड़क को खाली करवाता हुआ दिखाई दे रहा है और सड़क खाली होने पर जैसे ही वो सिग्नल देता है, उसका परिवार सड़क पार करने के लिए जंगल से बाहर आ जाता है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है.

परिवार को सड़क पार कराने के लिए हाथी ने रोड़ को ऐसे कराया खाली, Viral Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान
हाथी ने सड़क को कराया खाली (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: इंसान जिस तरह से अपने परिवार की सुरक्षा को सबसे अधिक महत्व देते हैं, उसी तरह हाथी भी अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं. हाथियों (Elephants) को इंसानों का अच्छा दोस्त भी माना जाता है, लेकिन अगर वो गुस्से में आ जाएं तो फिर अपने दोस्त को भी नहीं छोड़ते हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर हाथी (Elephant) और उसके परिवार (Elephant Family) का एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी सड़क को खाली करवाता हुआ दिखाई दे रहा है और सड़क खाली होने पर जैसे ही वो सिग्नल देता है, उसका परिवार सड़क पार करने के लिए जंगल से बाहर आ जाता है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है.

इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- अद्भुत तरीका है जिसमें हाथी संवाद करते हैं... परिवार का सबसे बड़ा होने के कारण हाथी सड़क को साफ करता है. सड़क पार करने के लिए वो अलग तरह की ध्वनि का प्रयोग करते हैं, जिसे इन्फ्रासाउंड कहा जाता है, जो एक मील तक जा सकती है. इस वीडियो को अब तक 16.1K व्यूज मिले हैं, जबकि 374 रीट्वीट्स और 2,030 लाइक्स मिल चुके हैं.

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है एक जंगल से सटे सड़क पर साइकिल पर सवार होकर एक शख्स जा रहा है, तभी अचानक झाड़ियों से एक हाथी निकलकर बाहर आता है और उसका पीछा करने लगता है. हाथी को अपने पीछे आता देख साइकिल सवार तेजी से भागता है. वहीं गुस्साए हाथी को देखकर वहां मौजूद कई गाड़ियां दूर खड़ी नजर आईं. हाथी वहीं सड़क पर रूक जाता है, फिर झाडियों से निकलकर हाथी का पूरा परिवार बाहर आता है और सड़क पार करके सभी दूसरी तरफ चले जाते हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: पेड़ के पत्तों तक जब नहीं पहुंच पाई सूंड तो हाथी ने अपनाई गजब की तरकीब, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

दरअसल, हाथी यह देखने के लिए झाड़ियों से बाहर आया था कि रास्ता साफ है या नहीं ताकि उसका पूरा परिवार सड़क पार कर सके. सड़क का जायजा लेने के बाद हाथी ने अलग तरह की आवाज निकालकर परिवार को सड़क पार करने अनुमति दी, जिसके बाद पूरा परिवार सड़क पार करता नजर आया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2021 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).