देश

घिनौना! महाराष्ट्र के लोनावला स्थित बुशी डैम के पास पेशाब करते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने जमकर की आलोचना (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महाराष्ट्र के लोनावला में स्थित मशहूर मॉनसून पिकनिक स्पॉट बुशी डैम में एक शख्स मजे से नहाता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि उसके पास ही एक शख्स पेशाब करता हुआ दिखाई दे रहा है. य

घिनौना! महाराष्ट्र के लोनावला स्थित बुशी डैम के पास पेशाब करते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने जमकर की आलोचना (Watch Viral Video)
बुशी डैम के पास पेशाब करता शख्स (Photo Credits: X)

Viral Video: बारिश के मौसम (Rainy Season) में लोग किसी झरने या डैम के पास छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं, जहां वो पानी में नहाकर मजे लेते हैं, लेकिन जरा सोचिए आप जिस पानी में नहा रहे हैं, वहीं पर कोई पेशाब कर रहा हो तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? जी हां, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें महाराष्ट्र (Maharashtra) के लोनावला (Lonavala) में स्थित मशहूर मॉनसून पिकनिक स्पॉट बुशी डैम (Bushi Dam) में एक शख्स मजे से नहाता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि उसके पास ही एक शख्स पेशाब (Urinating) करता हुआ दिखाई दे रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है और लोग पेशाब करने वाले शख्स की जमकर आलोचना कर रहे हैं.

इस वीडियो को @TARUNspeakss नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- नागरिकता की कोई समझ नहीं! एक आदमी नहाने का मजा ले रहा है और दूसरा नाले में पेशाब कर रहा है. यही वजह है कि मैंने पूल और ऐसी ही नालियों में जाना बंद कर दिया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 658.8k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- ऐसे लोगों को तो वहीं गिराकर मारना चाहिए, लोग कुछ नहीं कहते. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- नेगेटिव सिविक सेंस! यह जीरो सिविक सेंस कहलाने लायक भी नहीं है. वहीं तीसरे यूजर ने लिखा है- क्या आप उन लोगों से नागरिक भावना की उम्मीद कर सकते हैं जिनमें थोड़ी भी सहानुभूति नहीं है?. यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में दिखी इंसानियत की मिसाल, बंदर को बचाने के लिए शख्स नदी में कूदा- देखें वीडियो

बुशी डैम के पास पेशाब करते शख्स का वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें कि लोनावला स्थित बुशी डैम बरसात के मौसम का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है. राज्य भर से पर्यटक प्रकृति की हरियाली और झरनों के बीच बरसात के दिनों में पिकनिक मनाने के लिए यहां आते हैं. वहीं यह पर्यटन स्थल उन पर्यटकों के लिए भी लोकप्रिय है, जो सार्वजनिक रूप से गंदगी फैलाते हैं. वायरल हो रहे वीडियो में बुशी डैम की सीढ़ियां दिखाई दे रही हैं, जहां एक शख्स पानी में मजे से तैरता और स्नान करता हुआ दिखाई दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ एक शख्स उसी धारा में सरेआम पेशाब करता दिखाई दे रहा है और इस नजारे को देखने के बाद लोग पेशाब करने वाले शख्स की जमकर आलोचना कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2025 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).