वायरल

दिल्ली: बुजुर्ग महिला की अंग्रेजी सुन ट्विटर यूजर्स हुए प्रभावित, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है तारीफ

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स को खासा प्रभावित कर रहा है. इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला का धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलती नजर आ रही हैं.

दिल्ली: बुजुर्ग महिला की अंग्रेजी सुन ट्विटर यूजर्स हुए प्रभावित, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है तारीफ
बुजुर्ग महिला (Photo Credits IANS)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स को खासा प्रभावित कर रहा है. इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला का धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलती नजर आ रही हैं. यह वीडियो एक आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरांव ने साझा किया है. इसके बारे में उन्होंने एक कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, "आप इस बुजुर्ग महिला को अंग्रेजी बोलने के टेस्ट में 10 में से कितने नंबर देंगे?"

साथ ही उन्होंने आगे लिखा है कि "यह देखना रोचक होगा कि एट द रेट शशि थरूर सर इन महिला को कितने नंबर दे रहे हैं?" इस वीडियो में सफेद शर्ट और लाल साड़ी लपेटे हुईं एक बुजुर्ग महिला को दिखाया गया है जो महात्मा गांधी और उनके अहिंसा मूलक विचार और प्यार को विस्तार से धाराप्रवाह अंग्रेजी में समझा रही हैं. जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ, ट्विटरेटी ने अपनी प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी. यह भी पढ़े: अंग्रेजी मीडियम के बाद इरफान खान के साथ इस खास फिल्म में काम करना चाहती हैं करीना कपूर

एक यूजर ने लिखा है, "इन्हें नंबर देने के लिए हममें से कोई भी सक्षम नहीं है. एक अन्य ने लिखा है, "सर, हम इन्हें रेटिंग देने के लायक नहीं हैं। यह एक प्रेरणा हैं. एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि "क्या बात है..दादीजी तो खेल गईं..पूरे 10 में से 10 ले के गईं... एक यूजर ने टिप्पणी की कि "अंतत: एट द रेट शशि थरूर के लिए यह एक कड़ी प्रतिस्पर्धा है. "

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2020 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).