देश

FACT CHECK: आर्मी चीफ उपेन्द्र द्विवेदी का डीपफेक वीडियो वायरल, '250 जवानों की मौत' वाला बयान निकला फर्जी; PIB ने किया एक्सपोज

सोशल मीडिया पर एक बार फिर फर्जी वीडियो का खेल चल रहा है. इस बार निशाना भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी हैं.

FACT CHECK: आर्मी चीफ उपेन्द्र द्विवेदी का डीपफेक वीडियो वायरल, '250 जवानों की मौत' वाला बयान निकला फर्जी; PIB ने किया एक्सपोज
Photo- @PIBFactCheck/X

Army Chief Upendra Dwivedi Deepfake Video Fact Check: सोशल मीडिया पर एक बार फिर फर्जी वीडियो का खेल चल रहा है. इस बार निशाना भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी हैं. एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पाकिस्तान के साथ युद्ध में 250 से ज्यादा सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार करते हुए दिखाया गया है. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और इसे AI तकनीक की मदद से बनाया गया है. ये वीडियो देखते ही लोग तरह-तरह की बातें करने लगे. लेकिन हकीकत अब सबके सामने आ गई है. PIB फैक्ट चेक ने इस वायरल वीडियो को लेकर साफ किया है कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है.

असल में इसे डीपफेक टेक्नोलॉजी के जरिए तैयार किया गया है, जिसमें जनरल द्विवेदी की शक्ल और आवाज को मॉर्फ करके झूठा बयान डाला गया है.

ये भी पढें: FACT CHECK: क्या भारत सरकार ने हेल्थ मिनिस्ट्री का लिंक्डइन अकाउंट बनाया है? PIB ने जारी किया अलर्ट, ठगी से बचने के लिए पढ़ें जरूरी बातें

आर्मी चीफ का फर्जी वीडियो वायरल

'वायरल कंटेंट पर आंख मूंदकर भरोसा न करें'

सरकार ने इस वीडियो को लेकर चेतावनी जारी की है और लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के वायरल कंटेंट पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. PIB ने कहा कि भारतीय सेना या रक्षा मंत्रालय की तरफ से ऐसा कोई बयान जारी नहीं हुआ है.

दरअसल, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से पाकिस्तान समर्थित सोशल मीडिया ग्रुप्स इस तरह की अफवाहें फैलाकर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में जरूरी है कि हम सब सोशल मीडिया पर सतर्क रहें.

संदिग्ध वीडियो या पोस्ट को करें रिपोर्ट

अगर आपको कोई वीडियो या पोस्ट संदिग्ध लगे, तो तुरंत उसे रिपोर्ट करें और सरकार के आधिकारिक चैनलों से सच्चाई की पुष्टि करें.

आजकल टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल करके झूठ को सच की शक्ल दी जा रही है. ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि अफवाहों से दूर रहें और दूसरों को भी जागरूक करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2025 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).