वायरल

आराम फरमाते समय बिल्ली ने छेड़ा तो केकड़े को आया गुस्सा, फिर उसने किया कुछ ऐसा कि… (Watch Viral Video)

एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आराम फरमाते केकड़े को एक बिल्ली छेड़ती है और ऐसा करना उसे भारी पड़ जाता है. दरअसल, बिल्ली के छेड़ने पर केकड़े को बहुत गुस्सा आ जाता है और वो बिल्ली के पंजे को पकड़ लेता है, जिससे बिल्ली की हालत खराब हो जाती है.

आराम फरमाते समय बिल्ली ने छेड़ा तो केकड़े को आया गुस्सा, फिर उसने किया कुछ ऐसा कि… (Watch Viral Video)
केकड़े को छेड़ना बिल्ली को पड़ा भारी (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: आराम करते समय अगर कोई जानबूझकर परेशान करे तो ऐसी स्थिति में गुस्सा आना लाजमी है. कई बार यह गुस्सा परेशान करने वाले पर भी फूट सकता है. वैसे भी किसी को बिना किसी वजह परेशान करना या छेड़ना अच्छी बात नहीं है, खासकर तब जब वो आराम फरमा रहा हो. वरना इसका अंजाम बुरा भी हो सकता है. इसी का उदाहरण पेश करने वाला एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आराम फरमाते केकड़े (Crab) को एक बिल्ली (Cat) छेड़ती है और ऐसा करना उसे भारी पड़ जाता है. दरअसल, बिल्ली के छेड़ने पर केकड़े को बहुत गुस्सा आ जाता है और वो बिल्ली के पंजे को पकड़ लेता है, जिससे बिल्ली की हालत खराब हो जाती है.

बिल्ली और केकड़े का यह दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि इस वीडियो को एविएटर अनिल चोपड़ा (Aviator Anil Chopra) ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यह ध्यान दिलाता है कि अपने काम से काम रखें. इस वीडियो को अब तक 1.3k व्यूज मिल चुके हैं और यूजर्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: बिल्ली से पंगा लेना सील को पड़ा भारी, गाल पर जोरदार चांटा पड़ते ही हुआ ऐसा हाल… (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

करीब 9 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है एक केकड़ा आराम फरमा रहा है और उसके बगल में एक बिल्ली बैठी है जो केकड़े को छेड़ रही है. बिल्ली बार-बार केकड़े के पैर को छू रही है, जिसे देख केकड़े को गुस्सा आ जाता है और वह बिल्ली के पंजे को पकड़ लेता है, जिससे बिल्ली जोर से हवा में उछल जाती है और उसे दिन में तारे नजर आने लगते है. इससे पहले भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक सील पास बैठी बिल्ली को डराने की कोशिश करता है और बिल्ली उसे सबक सिखाने के लिए जोरदार चांटा लगा देती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2021 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).