वायरल

नल से गिरते पानी को हाथों से पकड़ने की कोशिश करता दिखा नन्हा बंदर, उसकी क्यूटनेस ने जीता लोगों का दिल (Watch Viral Video)

एक नन्हे बंदर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा बंदर नल से गिरते पानी को अपने हाथों से पकड़ने की कोशिश करता दिख रहा है. वीडियो में उसकी क्यूटनेस ने लोगों का जैसे दिल ही जीत लिया है, इसलिए इसे बार-बार देखा जा रहा है.

नल से गिरते पानी को हाथों से पकड़ने की कोशिश करता दिखा नन्हा बंदर, उसकी क्यूटनेस ने जीता लोगों का दिल (Watch Viral Video)
पानी को हाथ से पकड़ने की कोशिश करता नन्हा बंदर (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. खासकर जानवरों की विशेषता वाले वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं, उस पर भी अगर नन्हे जानवरों की अटखेलियों वाले वीडियो देखने को मिल जाए तो समझ लीजिए कि लोगों का दिन ही बन गया. नन्हे जानवरों (Baby Animals) से जुड़े कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर बचपन के दिनों को यादें ताजा हो जाती हैं. इसी कड़ी में एक नन्हे बंदर (Baby Monkey) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक नन्हा बंदर नल से गिरते पानी को अपने हाथों से पकड़ने की कोशिश करता दिख रहा है. वीडियो में उसकी क्यूटनेस ने लोगों का जैसे दिल ही जीत लिया है, इसलिए इसे बार-बार देखा जा रहा है.

इस वीडियो को _monkeyplanet नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लोग बार बार देखना पसंद कर रहे हैं. इसके साथ ही इस वीडियो को देखकर बचपन की यादें ताजा हो रही हैं. इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. यह भी पढ़ें: Baby Monkey Eating Dragon Fruit: बेबी मंकी का ड्रैगन फ्रूट खाते हुए क्लिप वायरल, वीडियो देख बन जाएगा दिन

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्हा बंदर पानी के साथ अटखेलियां करता दिख रहा है. वो नल से गिरते पानी को अपने हाथों से पकड़ने की कोशिश करता है, वो बार-बार ऐसा करता है, लेकिन हर बार असफल होता है. बावजूद इसके बंदर गिरते हुए पानी को दोनों हाथों से पकड़ने की पूरी कोशिश करता है, पर वो यह नहीं जानता है कि पानी को आज तक कोई पकड़ नहीं पाया है. हालांकि वीडियो में नजर आ रहे बंदर की क्यूटनेस ने लोगों को दिल जरूर जीत लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2022 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).