वायरल

जज्बे को सलाम! फल बेचने के साथ ही सड़क के किनारे अपने बच्चों को पढ़ाती दिखी महिला, देखें दिल जीतने वाला Viral Video

एक महिला का दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फल बेचने के साथ-साथ एक महिला सड़क किनारे बैठकर अपने बच्चों को पढ़ाई हुई नजर आ रही है. वीडियो को देखने के बाद लोग मां के जज्बे को सलाम कर रहे हैं.

जज्बे को सलाम! फल बेचने के साथ ही सड़क के किनारे अपने बच्चों को पढ़ाती दिखी महिला, देखें दिल जीतने वाला Viral Video
सड़क किनारे बैठक बच्चे को पढ़ाती महिला (Photo Credits: X)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जहां कई वीडियो देखकर लोग हंसी के ठहाके लगाने लगते हैं तो वहीं कई ऐसे वीडियो भी होते हैं, जिनसे न सिर्फ सीख मिलती है, बल्कि हम भावुक भी हो जाते हैं. इसी कड़ी में एक महिला का दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें फल बेचने (Fruit Selling) के साथ-साथ एक महिला सड़क किनारे बैठकर अपने बच्चों को पढ़ाई हुई नजर आ रही है. वीडियो को देखने के बाद लोग मां (Mother) के जज्बे को सलाम कर रहे हैं, जिसे @dc_sanjay_jas नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- आज, मेरे पास कैप्शन के लिए कोई शब्द नहीं है. अब तक इस वीडियो को 130.2k व्यूज मिल चुके हैं.

इस वीडियो को देख लोग न सिर्फ महिला के जज्बे को सलाम कर रहे हैं, बल्कि अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज करा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- पढ़ेगा इंडिया तभी आगे बढ़ेगा इंडिया, कितनी समझदार मां है, महिला को सलाम. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- इस महिला की हर संभव मदद करनी चाहिए. यह भी पढ़ें: बच्चा आराम से खाना खा सके, इसलिए मां डॉग ने किया ऐसा काम, देखें दिल छू लेने वाला Viral Video

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सड़क के किनारे फलों का ठेला लगाकर फल बेच रही है. ठेले के पीछे जमीन पर फैले एक कपड़े पर उसके बच्चे बैठे हुए हैं. वहीं पर किताब, पेंसिल और स्कूल बैग भी दिखाई दे रहा है. फल बेचने वाली महिला अपने एक बच्चे को गोद में बिठाती है और फिर उसे पढ़ाने लगती है. फल बेचने वाली महिला जिस तरह से अपने बच्चे को पढ़ा रही है, उसे देखकर लोग मां के जज्बे को सलाम कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2023 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).