वायरल

गुस्सैल हाथी ने सड़क पर किया तांडव, किनारे खड़ी बाइक को गेंद की तरह हवा में उछालकर फेंका (Watch Viral Video)

एक गुस्सैल हाथी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गजराज गुस्से में सड़क पर दौड़ते हुए दिखाई देते हैं और हाथी को देख लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां वहां भागने लगते हैं. तभी हाथी सड़क किनारे खड़ी बाइक को गेंद की तरह हवा में उछालकर फेंकता है.

गुस्सैल हाथी ने सड़क पर किया तांडव, किनारे खड़ी बाइक को गेंद की तरह हवा में उछालकर फेंका (Watch Viral Video)
गुस्सैल हाथी का आतंक (Photo Credits: @DCPTrEastBCP/Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वाइल्ड लाइफ (Wild Life) से जुड़े रोमांचक और हैरतअंगेज वीडियो अक्सर देखने को मिल जाते हैं. कई बार जंगली जानवर (Wild Animals) जंगलों से निकलकर आसपास के रिहायशी इलाकों में दाखिल हो जाते हैं और जमकर आतंक मचाते हैं. इसी कड़ी में एक गुस्सैल हाथी (Angry elephant) का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें गजराज (Elephant) गुस्से में सड़क पर दौड़ते हुए दिखाई देते हैं और हाथी को देख लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां वहां भागने लगते हैं. तभी हाथी सड़क किनारे खड़ी बाइक को गेंद की तरह हवा में उछालकर फेंकता है. हाथी के तांडव का यह वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है.

इस वीडियो को बेंगलुरू की डीसीपी ट्रैफिक कला कृष्णस्वामी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- गाड़ी को कभी भी मुख्य सड़क पर नहीं खड़ी करनी चाहिए. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 498.2k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने हाथी को निगम का मेयर तक बता दिया है. यह भी पढ़ें: Elephant Attack: हाथी के हमले में बाल-बाल बचा शख्स, बाइक छोड़कर भागने पर हुआ मजबूर (Watch Video)

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी गुस्से में सड़क पर दौड़ता हुआ नजर आ रहा है. उसे देखकर कई लोग अपनी जान बचाने के लिए मौके से दौड़ लगा लेते हैं. जब हाथी को कोई नहीं मिलता है तो वो सड़क किनारे खड़ी बाइक को अपना निशाना बनाता है. हाथी बाइक को हवा में गेंद की तरह उछालकर जोर से पटक देता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2023 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).