वायरल

Viral Video: शख्स ने स्कूटी को बना दिया चलता फिरता BAR, गाड़ी की डिक्की में मिला अंग्रेजी शराब का जखीरा, हल्द्वानी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

हल्द्वानी शहर से एक वीडियो सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देख सकते है कि एक स्कूटी पर शख्स शराब की डिलीवरी कर रहा था. इसकी स्कूटी की डिक्की समेत सभी जगहों पर शराब छिपाकर रखी हुई थी.

Viral Video: शख्स ने स्कूटी को बना दिया चलता फिरता BAR, गाड़ी की डिक्की में मिला अंग्रेजी शराब का जखीरा, हल्द्वानी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Credit-(X,@WeUttarPradesh)

हल्द्वानी, उत्तराखंड: उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक चौंकानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक शख्स को अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा गया है.पुलिस जब स्कूटी की तलाशी लेने लगी तो एक-एक कर सामने आए 50 क्वार्टर और 5 हाफ बोतलें अंग्रेजी शराब की, जिन्हें डिक्की, सीट के नीचे और अन्य हिस्सों में छिपा रखा गया था. देखने में स्कूटी भले ही आम लग रही हो, लेकिन उसकी उपयोगिता कुछ और ही बयां कर रही थी. जैसे कोई देसी ड्यूटी-फ्री शॉप ऑन व्हील्स.पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका उद्देश्य शहर में अलग-अलग स्थानों पर "पार्टी सर्विस" देना था. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

यानी जहां बुलाओ, वहां शराब पहुंचाओ! वह इस ‘स्मार्ट सिस्टम’ के जरिए बिना किसी लाइसेंस या अनुमति के शराब की आपूर्ति कर रहा था.ये भी पढ़े:Liquor Inside Oil Tanker in Sonbhadra: हद है! इंडियन ऑयल के टैंकर से जब्त की गई 900 पेटी शराब, पंजाब से बिहार जा रही थी; सप्लायरों की तलाश जारी

स्कूटी में शराब की तस्करी

पुलिस की हिरासत में युवक

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, और स्कूटी समेत सारी शराब जब्त कर ली गई है.

सोशल मीडिया पर लोग लेने लगे मजे

इस पूरी घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो लोगों ने इसके जमकर मजे लिए. नेटिज़न्स ने युवक को "मदिरा मैन" और स्कूटी को "दारू एक्सप्रेस" के नाम से ट्रेंड कर दिया, कई यूज़र्स ने लिखा'संस्कार नहीं तो स्कूटी ही सही.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2025 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).