Cobra Snakes Found In Nagpur: घर में जहरीले ब्राउन कोबरा सांप के 14 बच्चे मिले, नागपुर के अमरनगर की घटना, सर्पमित्र ने सभी को पकड़कर जंगल में छोड़ा-Video
बारिश के मौसम में कई बार सांप घर में प्रवेश करते है. लेकिन कई बार ऐसा होता है, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते है. ऐसा ही डरानेवाला नजारा नागपुर में सामने आया है. जिसमें एक घर से 1 या 2 नहीं पूरे 14 ब्राउन कोबरा के बच्चे मिले.
Cobras Snakes Found In Nagpur : बारिश के मौसम में कई बार सांप घर में प्रवेश करते है. लेकिन कई बार ऐसा होता है, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते है. ऐसा ही डरानेवाला नजारा नागपुर में सामने आया है. जिसमें एक घर से 1 या 2 नहीं पूरे 14 ब्राउन कोबरा के बच्चे मिले. इसको देखकर सभी के होश उड़ गए.
घटना नागपुर के अमरनगर के दिलीप यादव के घर की है. जानकारी के मुताबिक़ यादव के घर में सुबह एक ब्राउन कोबरा का बच्चा दिखाई दिया. बच्चा छोटा होने के बावजूद फन निकाल रहा था, जिसके कारण यादव परिवार डर गया. ये भी पढ़े :Revenge Bite Kills Snake: पहले सांप ने आदमी को काटा, फिर आदमी ने सांप को दांत से काटकर मार डाला, डॉक्टर भी हो गए हैरान
देखें वीडियो :
नागपूरच्या अमरनगर येथील एका घरात आज सकाळी ब्राऊन कोब्रा जातीच्या सापाचे तब्बल 14 पिल्ले आढळून आले. सर्प मित्राच्या मदतीने सर्व पिल्लांना पकडून त्यांच्या नैसर्गिक अधिवासात मुक्त करण्यात आले#नागपूर #nagpur #Cobra #snake #ViralVideos #kingcobra #साप #maharashtra #महाराष्ट्र pic.twitter.com/WZDNlgtget
— Satish Daud Patil (@Satish_Daud) July 9, 2024
इसके बाद सर्पमित्र को बुलाया गया और देखते ही देखते यादव के घर में से एक -एक करके करीब 14 कोबरा सांपो के बच्चों को बाहर निकाला गया. ये खबर जैसे ही परिसर में फैली, लोगों की भीड़ यादव के घर के बाहर लग गई. बताया जा रहा है की कोबरा जाती का ये सांप काफी जहरीला होता है. मादा सांप ने अंडे देने के बाद शायद यही ये अंडो से बाहर बच्चे निकले होंगे.
सर्पमित्र ने एक -एक करके सभी सांपो को पकड़ा और सभी को जगंल में छोड़ा. इसके बाद यादव परिवार ने राहत की सांस ली. बारिश के मौसम में कई बार बिना जहरवाले और जहरवाले सांप घरों में पहुंच जाते है. कई बार इंसान का पैर इनपर पड़ा तो ये काट भी लेते है. लेकिन गनीमत है की यादव परिवार के साथ कुछ अनहोनी नहीं हुई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2024 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

