World Population Days 2025: कब और कैसे शुरू हुआ विश्व जनसंख्या दिवस? जानें इसका इतिहास एवं विश्व जनसंख्या संबंधित कुछ रोचक फैक्ट!
Credit-(Latestly.Com)

  प्रत्येक वर्ष 11 अगस्त को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है, इस दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या के विषम मुद्दों और समाज पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. संयुक्त राष्ट्र (UN) एवं विश्व जनसंख्या क्लॉक के अनुसारदुनिया में औसतन हर सेकंड में लगभग 4.3 बच्चे पैदा होते हैं. इसका मतलब है कि हर मिनट में लगभग 258 बच्चे, और हर दिन करीब 3.7 लाख बच्चे जन्म लेते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार 2025 तक यह जनसंख्या अनुमानित 9.7 बिलियन की सीमा पार कर सकती है. जनसंख्या वृद्धि का यह दर विकासशील देशों में अधिक देखी जाती है. विश्व जनसंख्या दिवस पर आइये जानते हैं विश्व जनसंख्या दिवस का महत्व, इतिहास एवं कुछ विश्व जनसंख्या से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट..

कब और कैसे हुई शुरुआत विश्व जनसंख्या दिवस की?.

 साल 1987 को विश्व की कुल जनसंख्या जब करीब पांच अरब पहुंच गई, तब संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की स्थापना शासी परिषद द्वारा की गई थी. इसके पश्चात संयुक्त राष्ट्र महासभा की सहमति के बाद पहली बार 11 जुलाई, 1990 को औपचारिक रूप से विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया था. इसका मुख्य श्रेय तत्कालीन विश्व बैंक के वरिष्ठ जन सांख्यिकीविद डॉक्टर के सी जकारिया को जाता है, जिन्होंने 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का सुझाव दिया था. इस महत्वपूर्ण दिवस के सेलिब्रेशन समारोह में लगभग 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था. इसके बाद से आज तक इसी तिथि को दुनिया भर में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है. इसका मुख्य लक्ष्य वैश्विक जनसंख्या मुद्दों और विकास एवं पर्यावरण पर जागरूकता को आगे बढ़ाना है. यह भी पढ़ें : Guru Purnima 2025 Sanskrit Wishes: शुभ गुरु पूर्णिमा! अपने गुरुओं को इन संस्कृत Shlokas, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें बधाई

विश्व जनसंख्या से जुड़े रोचक तथ्य:

विश्व की कुल जनसंख्याः वर्तमान में (जुलाई 2025 तक) विश्व की जनसंख्या लगभग 8.1 अरब (8.1 बिलियन) हो चुकी है.

सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश: साल 2023 में भारत चीन को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है. भारत की कुल जनसंख्या लगभग 1.43 अरब (1.43 बिलियन) है.

विश्व में जनसंख्या वृद्धि दरः विश्व भर में प्रतिदिन लगभग 2 लाख की दर से जनसंख्या बढ़ रही है.

प्रति सेकंड जन्म दर (विश्व भर में)हर सेकेंड लगभग 4.3 की दर से जन्म हो रहे हैं.

प्रति सेकेंड मृत्यु दरः हर सेकंड लगभग मौतें होती हैं.

जनसंख्या वृद्धि दर: भाग्यवश विश्व की जनसंख्या वृद्धि दर धीरे-धीरे कम हो रही है. साल 1960-70 के दशक में यह दर 2 प्रतिशत से कुछ ज्यादा थीजो अब लगभग 0.8 प्रतिशत रह गई है.

किस देश में जनसंख्या वृद्धि दर सबसे ज्यादा हैः वर्तमान में अफ्रीकी देशोंमसलन नाइजरकांगोऔर इथियोपिया में जनसंख्या सबसे तेजी से बढ़ रही है.

2050 तक की अनुमानित जनसंख्या: संयुक्त राष्ट्र के अनुसारवर्ष 2050 तक विश्व की जनसंख्या लगभग 9.7 अरब तक पहुंच सकती है.