त्योहार

World Chocolate Day 2024 Wishes: वर्ल्ड चॉकलेट डे की इन शानदार हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

पहली बार यूरोप में सन 1550 में 7 जुलाई को ही वर्ल्ड चॉकलेट डे मनाया गया था, जिसके बाद से इस दिवस को दुनिया के कई देशों में मनाया जाने लगा. वर्ल्ड चॉकलेट डे पर चॉकलेट से अपनों का मुंह मीठा कराने के अलावा उनके साथ शुभकामना संदेशों को भी शेयर किया जा सकता है. आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को वर्ल्ड चॉकलेट डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

World Chocolate Day 2024 Wishes: वर्ल्ड चॉकलेट डे की इन शानदार हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
वर्ल्ड चॉकलेट डे 2024 (Photo Credits: File Image)

World Chocolate Day 2024 Wishes in Hindi: हर साल वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) को दौरान तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को दुनिया भर के कपल्स चॉकलेट डे (Chocolate Day) मनाते हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि चॉकलेट डे कपल्स के लिए बेहद खास होता है, इसलिए वो इस दिन न सिर्फ एक-दूसरे को चॉकलेट देते हैं, बल्कि उससे एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराते हैं. वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन मनाए जाने वाले चॉकलेट डे के अलावा हर साल 7 जुलाई को भी दुनिया भर में चॉकलेट डे मनाया जाता है, जिसे विश्व चॉकलेट डे या वर्ल्ड चॉकलेट डे (World Chocolate Day) कहा जाता है. इस दिन लोग अपने पार्टनर या प्रियजनों को चॉकलेट खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाते हुए अपने रिश्ते में प्यार की मिठास घोलने की कोशिश करते हैं.

पहली बार यूरोप में सन 1550 में 7 जुलाई को ही वर्ल्ड चॉकलेट डे मनाया गया था, जिसके बाद से इस दिवस को दुनिया के कई देशों में मनाया जाने लगा. वर्ल्ड चॉकलेट डे पर चॉकलेट से अपनों का मुंह मीठा कराने के अलावा उनके साथ शुभकामना संदेशों को भी शेयर किया जा सकता है. आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को वर्ल्ड चॉकलेट डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- जिंदगी की किताब में कुछ पन्ने खास होते हैं,
कुछ अपने तो कुछ बेगाने होते हैं,
प्यार से संवर जाती है जिंदगी,
जब रिश्तो में चॉकलेट की तरह मिठास होती है.
वर्ल्ड चॉकलेट डे की शुभकामनाएं

वर्ल्ड चॉकलेट डे 2024 (Photo Credits: File Image)

2- फाइव स्टार की तरह दिखते हो,
मंच की तरह शरमाते हो,
कैंडी की तरह जब तुम मुस्कुराते हो,
किट-कैट की कसम,
तुम बहुत सुंदर नजर आते हो.
वर्ल्ड चॉकलेट डे की शुभकामनाएं

वर्ल्ड चॉकलेट डे 2024 (Photo Credits: File Image)

3- बिन पुकारे हमें अपने साथ पाओगे,
करो वादा कि दोस्ती आप भी निभाओगे,
मतलब ये नहीं कि रोज याद करना,
बस याद रखना तब, जब अकेले चॉकलेट खाओगे.
वर्ल्ड चॉकलेट डे की शुभकामनाएं

4- मेरे दिल की धड़कन हो तुम,
पर्क के चॉकलेट का रेपर हो तुम,
रहना हमेशा यूं ही मेरे साथ क्योंकि,
मेरी फेवरेट चॉकलेट हो तुम.
वर्ल्ड चॉकलेट डे की शुभकामनाएं

वर्ल्ड चॉकलेट डे 2024 (Photo Credits: File Image)

5- आज चॉकलेट डे है,
चॉकलेट तो खिलाओ,
मीठी-मीठी कोई बात तो सुनाओ,
कब से तड़प रहे हैं हम आपके प्यार में,
आज तो हमें अपने गले से लगाओ.
वर्ल्ड चॉकलेट डे की शुभकामनाएं

वर्ल्ड चॉकलेट डे 2024 (Photo Credits: File Image)

बताया जाता है कि सन 1519 में स्पैनिश खोजकर्ता हर्नान कोर्सेस चॉकलेट आधारित पेय पदार्थ को अपने साथ स्पेन ले गए थे. उन्होंने इसके स्वाद को बेहतरीन बनाने के लिए उसमें वेनीला, चीनी और दालचीनी मिला दी. आपको बता दें कि वैलेंटाइन वीक के चॉकलेट डे और 7 जुलाई को मनाए जाने वाले वर्ल्ड चॉकलेट डे के अलावा कई और दिन चॉकलेट को समर्पित है. 10 जनवरी को बिटरस्वीट चॉकलेट डे, 28 जुलाई को मिल्क चॉकलेट डे, 22 सितंबर को व्हाइट चॉकलेट डे और 16 दिसंबर चॉकलेट कवर्ड एनीथिंग डे सेलिब्रेट किया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).