World Chocolate Day 2024 Messages: हैप्पी वर्ल्ड चॉकलेट डे! शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Wishes, Shayaris, GIF Greetings और Photo SMS
वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन दुनिया भर के कपल्स चॉकलेट डे को सेलिब्रेट करके अपने प्यार भरे रिश्ते में मिठास घोलने की कोशिश करते हैं, जबकि वर्ल्ड चॉकलेट डे भी लोगों को अपने सभी रिश्तों में मिठास घोलने का एक अच्छा अवसर प्रदान करता है. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, शायरी, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस को भेजकर अपनों को हैप्पी वर्ल्ड चॉकलेट डे विश कर सकते हैं.
World Chocolate Day 2024 Messages in Hindi: क्या बच्चे, क्या बड़े, हर किसी को चॉकलेट काफी पसंद होती है, इसलिए किसी भी खास मौके पर लोग चॉकलेट खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं. वहीं अधिकांश लोग बिना किसी वजह के भी अपनी-अपनी पसंद के मुताबिक तरह-तरह के चॉकलेट (Chocolate) खाना पसंद करते हैं. चॉकलेट की इसी लोकप्रियता और इसके गुणों को देखते हुए हर साल 7 जुलाई को विश्व चॉकलेट डे यानी वर्ल्ड चॉकलेट डे (World Chocolate Day) मनाया जाता है. रिश्तों में मिठास घोलने वाली चॉकलेट का इतिहास करीब 2500 साल पुराना है. इसे कोको पेड़ के फल से बनाया जाता है, जिसकी खोज 2000 साल पहले अमेरिका के रेन फॉरेस्ट में की गई थी. पहली बार यूरोप में सन 1550 में 7 जुलाई को ही वर्ल्ड चॉकलेट डे मनाया गया था, जिसके बाद से इस दिवस को दुनिया के कई देशों में मनाया जाने लगा.
वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन दुनिया भर के कपल्स चॉकलेट डे को सेलिब्रेट करके अपने प्यार भरे रिश्ते में मिठास घोलने की कोशिश करते हैं, जबकि वर्ल्ड चॉकलेट डे भी लोगों को अपने सभी रिश्तों में मिठास घोलने का एक अच्छा अवसर प्रदान करता है. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, शायरी, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस को भेजकर अपनों को हैप्पी वर्ल्ड चॉकलेट डे विश कर सकते हैं.

बहरहाल, चॉकलेट डे का काफी महत्व बताया जाता है, क्योंकि यह खास दिन दुनिया के सबसे प्रिय व्यंजनों में शुमार चॉकलेट के प्रति लोगों की लोकप्रियता को दर्शाता है. चॉकलेट को खुशियों और खास मौकों के साथ जोड़कर देखा जाता है, क्योंकि यह सीमाओं से परे सभी लोगों को एक साथ लाती है. यह न सिर्फ हमारे जीवन में मिठास लाती है, बल्कि हमारे रिश्तों में सुखद एहसास का महसूस कराती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).