त्योहार

Tulsi Vivah 2025 Wishes: तुलसी विवाह के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings को शेयर कर दें शुभकामनाएं

ऐसी मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल द्वादशी के दिन तुलसी विवाह कराने से वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त होती हैं और घर-परिवार से खुशहाली बनी रहती है. लोग इस पर्व की बधाई देने के लिए शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी करते हैं. ऐसे में आप भी इस खास अवसर पर इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को तुलसी विवाह की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Tulsi Vivah 2025 Wishes: तुलसी विवाह के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings को शेयर कर दें शुभकामनाएं
तुलसी विवाह 2025 (Photo Credits: File Image)

Tulsi Vivah 2025 Wishes in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार, चार महीने की गहन योगनिद्रा में रहने के बाद जगत के पालनहार भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जागते हैं, इसलिए इसे देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) के तौर पर मनाया जाता है. इसके अगले दिन यानी कार्तिक शुक्ल द्वादशी को तुलसी विवाह (Tulsi Vivah) का पर्व मनाया जाता है, जिसका हिंदू धर्म में काफी महत्व बताया जाता है. इस साल 2 नवंबर 2025 को तुलसी विवाह का त्योहार मनाया जा रहा है. तुलसी विवाह से ठीक एक दिन पहले यानी देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और जगत के पालन कार्यभार संभालते हैं. इसके साथ ही शुभ-मांगलिक कार्यों का भी शुभारंभ हो जाता है. इसके बाद अगले दिन माता तुलसी और भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया जाता है. देश में जहां कई स्थानों पर देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है तो वहीं कई जगहों पर इस उत्सव को कार्तिक पूर्णिमा तक मनाया जाता है

ऐसी मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल द्वादशी के दिन तुलसी विवाह कराने से वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त होती हैं और घर-परिवार से खुशहाली बनी रहती है. लोग इस पर्व की बधाई देने के लिए शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी करते हैं. ऐसे में आप भी इस खास अवसर पर इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को तुलसी विवाह की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- तुलसी का है बड़ा स्थान,
करते सब उसका सम्मान,
नहीं डाले है मैला पानी,
गुण बताते इसे औषधि महान.
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं

तुलसी विवाह 2025 (Photo Credits: File Image)

2- जिस घर में होता है तुलसी का पौधा,
उस घर में खुशियां रहती हैं छाई,
हमारी तरफ से आपको तुलसी विवाह की बधाई.
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं

तुलसी विवाह 2025 (Photo Credits: File Image)

3- आ जाओ भरते हैं खुशियों की झोली,
तैयार है तुलसी-शालिग्राम की डोली.
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं

तुलसी विवाह 2025 (Photo Credits: File Image)

4- आमंत्रित हैं आप सभी तुलसी विवाह में,
आना है आपको, न रहना किसी अन्य चाह में.
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं

तुलसी विवाह 2025 (Photo Credits: File Image)

5- भेजी है हमने आपको शुभकामनाएं,
आओ सब मिलकर तुलसी विवाह कराए.
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं

तुलसी विवाह 2025 (Photo Credits: File Image)

हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है, जो भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है. प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, माता तुलसी स्वयं माता लक्ष्मी का अवतार हैं, जो वृंदा के रूप में पैदा हुई थीं. तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे और श्रीहरि के शालिग्राम स्वरूप का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया जाता है. माना जाता है कि तुलसी-शालिग्राम विवाह कराने से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं समाप्त होती हैं, साथ ही घर-परिवार के लोगों को सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2025 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).