Teachers' Day 2025 Wishes: शिक्षक दिवस के इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था. उन्होंने एक शिक्षक के तौर पर भारत के भविष्य को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई थी, इसलिए उनके सम्मान में शिक्षक दिवस मनाया जाता है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर करके अपने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Teachers' Day 2025 Wishes In Hindi: भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस यानी टीचर्स डे (Teachers' Day) मनाया जाता है. भारत के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan) के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है. यह दिन शिक्षाविद् और दार्शनिक सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित है. कहा जाता है कि उन्होंने अपने जीवन के 40 से भी अधिक वर्ष एक शिक्षक के तौर पर बिताया और जब वे राष्ट्रपति बने तो छात्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा प्रकट की, जिस पर उन्होंने कहा कि मेरा जन्मदिन मनाने के बजाय अगर वे इस दिन को शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस के रूप में मनाएं तो मुझे अच्छा लगेगा. शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए ही उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा.
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था. उन्होंने एक शिक्षक के तौर पर भारत के भविष्य को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई थी, इसलिए उनके सम्मान में शिक्षक दिवस मनाया जाता है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर करके अपने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

बता दें कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, उसके प्रति उनका आभार व्यक्त करने के लिए शिक्षक दिवस मनाया जाता है. इस दिन तमाम छात्र अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश तक ले जाने वाले अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान जाहिर करते हुए उनका आभार व्यक्त करते हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस संसार के हर इंसान के जीवन में शिक्षक की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, क्योंकि शिक्षक ही अपनी मेहनत और लगन से अपने सभी छात्रों को शिक्षित करता है और उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).