Shubho Mahalaya 2021 Wishes & Images: हैप्पी महालया! शेयर करें मां दुर्गा के ये मनमोहक Facebook Messages, GIF Greetings, WhatsApp Status और वॉलपेपर्स
महालया अमावस्या के दिन ही मां दुर्गा का प्राकट्य हुआ था और उन्होंने महिषासुर नाम के असुर का संहार करके धरती और स्वर्ग के देवताओं को पापियों से मुक्ति दिलाई थी. महालया के दिन बंगाली समुदाय के लोग एक-दूसरे को बधाई भी देते हैं. आप भी मां दुर्गा के इन मनमोहक विशेज, इमेजेस, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टेटस और वॉलपेपर्स को शेयर कर सकते हैं.
Shubho Mahalaya 2021 Wishes & Images: महालया (Mahalaya) पितृ पक्ष (Pitru Paksha) का आखिरी दिन होता है, जिसे सर्व पितृ अमावस्या (Sarv Pitru Amavasya) भी कहा जाता है. इस दिन सभी पितरों को याद कर उन्हें तर्पण दिया जाता है. इसी दिन पितरों को विदाई भी दी जाती है. कहा जाता है कि जिन पितरों की मृत्यु की तिथि ज्ञात न हो, उनके लिए सर्व पितृ अमावस्या के दिन श्राद्ध किया जाता है. वहीं इस दिन बंगाली समुदाय के लोग महालया मनाते हैं, जिसका विशेष महत्व बताया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां दुर्गा कैलाश पर्वत से धरती पर आगमन करती हैं और अगले दस दिनों तक धरती पर निवास करती हैं. महालया के अगले दिन से देवी दुर्गा की उपासना के पर्व शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) की शुरुआत हो जाती है. महालया आज यानी 6 अक्टूबर को है और 7 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरु हो रही है.
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महालया अमावस्या के दिन ही मां दुर्गा का प्राकट्य हुआ था और उन्होंने महिषासुर नाम के असुर का संहार करके धरती और स्वर्ग के देवताओं को पापियों से मुक्ति दिलाई थी. महालया के दिन बंगाली समुदाय के लोग एक-दूसरे को बधाई भी देते हैं. आप भी मां दुर्गा के इन मनमोहक विशेज, इमेजेस, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टेटस और वॉलपेपर्स को शेयर कर सकते हैं.
1- सुभो महालया 2021

2- महालया अमावस्या 2021

3- हैप्पी महालया 2021


5- महालया की बहुत-बहुत बधाई

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2021 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

