जरुरी जानकारी

Ramadan Sehri-Iftar Time Table in UP: क्या भारत में कल से शुरू होगा रमजान का पाक महीना? यहां जानें यूपी के रायबरेली और जौनपुर के सहरी-इफ्तार का सही टाइम टेबल

भारत में रमजान 2026 यानी पाक और बरकत वाला महिने की शुरुआत 19 फरवरी से होने की संभावना है. उत्तर प्रदेश के रायबरेली और जौनपुर समेत अन्य शहरों में चांद दिखने के बाद पहले रोजे की तैयारियां शुरू हो गई हैं. जानें इन शहरों के लिए सहरी और इफ्तार का सटीक समय और पूरा कैलेंडर.

Ramadan Sehri-Iftar Time Table in UP: क्या भारत में कल से शुरू होगा रमजान का पाक महीना? यहां जानें यूपी के रायबरेली और जौनपुर के सहरी-इफ्तार का सही टाइम टेबल
(Photo Credits Pexels)

Ramadan Sehri-Iftar Time Table in UP:  इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र महीने 'माहे-रमजान' (Ramadan 2026) की दस्तक के साथ ही उत्तर प्रदेश के बाजारों और मस्जिदों में रौनक बढ़ गई है. सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों में 18 फरवरी से रोजे शुरू हो चुके हैं. भारत में आज यानी 18 फरवरी 2026 की शाम को चांद देखे जाने की पूरी संभावना है. यदि आज हिलाल (नया चांद) नजर आता है, तो उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में पहला रोजा 19 फरवरी (गुरुवार) को रखा जाएगा.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान का महीना चांद के दीदार के साथ शुरू होता है. उत्तर प्रदेश के रायबरेली, जौनपुर, लखनऊ और मेरठ जैसे शहरों में स्थानीय हिलाल कमेटियां आज शाम मगरिब की नमाज के बाद आधिकारिक घोषणा करेंगी.  यह भी पढ़े:  Ramadan Time Table 2026 Mumbai: भारत में कब से शुरू होगा इबादत का पाक महीना रमजान? जानें मुंबई में सहरी-इफ्तार का सही समय और पूरा टाइम-टेबल

रायबरेली और जौनपुर: पहले रोजे का संभावित समय (19 फरवरी)

सूरज निकलने और डूबने के समय में अंतर होने के कारण हर शहर की समय सारणी अलग होती है. रायबरेली और जौनपुर के लिए पहले रोजे (19 फरवरी) के संभावित समय नीचे दिए गए हैं.

रायबरेली का सेहरी-इफ्तार का टाइम टेबल

जौनपुर, सुजानगंज का टाइम टेबल

क्या आज होगा चांद का दीदार?

खगोलीय गणनाओं और विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में 18 फरवरी को चांद दिखने की प्रबल संभावना है. यदि किसी कारणवश आज चांद नजर नहीं आता है, तो शाबान का महीना 30 दिनों का पूरा होगा और पहला रोजा 20 फरवरी को रखा जाएगा. चांद दिखने के साथ ही आज रात से मस्जिदों में विशेष नमाज 'तरावीह' का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा.

बाजारों में बढ़ी हलचल

रमजान को लेकर रायबरेली के मुख्य बाजारों और जौनपुर के शाही पुल जैसे इलाकों में भारी भीड़ देखी जा रही है. लोग खजूर, फल और सहरी-इफ्तार के सामान की खरीदारी कर रहे हैं. प्रशासन ने भी बिजली और पानी की सुचारू आपूर्ति को लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं ताकि रोजेदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

29 या 30 दिन रखा जता है रोजा

रमजान का महीना अल्लाह की इबादत, आत्म-संयम और दान-पुण्य के लिए जाना जाता है. 29 से 30 दिनों के इस कठिन उपवास के दौरान रोजेदार दिन भर अन्न-जल का त्याग करते हैं. इसका मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिक शुद्धता और मानवता की सेवा करना है. महीने के अंत में चांद दिखने पर 'ईद-उल-फितर' का त्योहार मनाया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2026 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).