New Year 2020 Festivals And Holidays: साल 2020 में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहार, देखें नए साल में पड़ने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट
साल 20202/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

New Year 2020 Festivals And Holidays: नई उमंगें, ढेर सारी उम्मीदें और खुशियों को समेटकर नया साल यानी 2020 (New Year 2020) दस्तक देने को तैयार है. जी हां, नए साल के स्वागत में बस कुछ दिन ही बचे हुए हैं और लोग अभी से नए साल के जोरदार स्वागत को लेकर कई सारी योजनाएं भी बना रहे हैं. साल 2019 (Year 2019) अब जल्द ही इतिहास बनने वाला है, क्योंकि बीता हुआ यह साल दोबारा लौटकर नहीं आएगा. हालांकि अधिकांश लोग साल 2019 में मिली उपलब्धियों और नाकामियों को याद कर नए साल से नई शुरुआत को लेकर कई सारे संकल्प भी ले रहे हैं. आपने भी नए साल के लिए कोई नया रेजोल्यूशन (New Year Resolution) तो निर्धारित किया ही होगा. बेशक कई लोगों के लिए यह साल बेहद खास रहा है, जबकि कई लोगों के लिए यह साल अच्छा नहीं रहा है, ऐसे में हर किसी को आनेवाले नए साल से ढेर सारी उम्मीदें हैं.

बात करें साल भर में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों की तो साल 2019 की तरह ही नए साल यानी 2020 में भी कई सारे त्योहार मनाए जाएंगे. ऐसे में अगर आप साल की शुरुआत से पहले ही नए साल के सभी प्रमुख त्योहारों के बारे में जानने के लिए इच्छुक हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं साल 2020 में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों और छुट्टियों की पूरी लिस्ट (New Year 2020 Festivals And Holidays), ताकि आपको किसी भी त्योहार को मनाने में कोई तकलीफ न हो.

साल 2020 में पड़ने वाले त्योहारों और छुट्टियों की लिस्ट- 

साल 2020/ तारीख दिन त्योहार/छुट्टियां
1 जनवरी 2020 बुधवार नया साल, न्यू ईयर
2 जनवरी 2020 गुरुवार गुरु गोबिंद सिंह जयंती
12 जनवरी 2020 रविवार राष्ट्रीय युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद जयंती
14 जनवरी 2020 मंगलवार लोहड़ी
15 जनवरी 2020 बुधवार पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति
23 जनवरी 2020 गुरुवार सुभाष चंद्र बोस जयंती
26 जनवरी 2020 रविवार गणतंत्र दिवस
29 जनवरी 2020 बुधवार बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
9 फरवरी 2020 रविवार संत रविदास जयंती
21 फरवरी 2020 शुक्रवार महाशिवरात्रि
8 मार्च 2020 रविवार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, हजरत अली जयंती
9 मार्च 2020 सोमवार होलिका दहन
10 मार्च 2020 मंगलवार होली
12 मार्च 2020 गुरुवार शिवाजी जयंती
23 मार्च 2020 सोमवार शहीद दिवस
25 मार्च 2020 बुधवार चैत्र नवरात्रि, उगाडी, गुड़ी पड़वा
26 मार्च 2020 गुरुवार चेटी चंड
1 अप्रैल 2020 बुधवार बैंक हॉलिडे
2 अप्रैल 2020 गुरुवार राम नवमी
3 अप्रैल 2020 शुक्रवार चैत्र नवरात्रि पारण
6 अप्रैल 2020 सोमवार महावीर स्वामी जयंती
8 अप्रैल 2020 बुधवार हनुमान जयंती
10 अप्रैल 2020 शुक्रवार गुड फ्राइडे
12 अप्रैल 2020 रविवार ईस्टर
13 अप्रैल 2020 सोमवार बैसाखी
14 अप्रैल 2020 मंगलवार आंबेडकर जयंती
26 अप्रैल 2020 रविवार अक्षय तृतीया
1 मई 2020 शुक्रवार अंतरराष्ट्रीय कामगार दिवस
7 मई 2020 गुरुवार बुद्ध पूर्णिमा, रबिन्द्रनाथ टैगोर जयंती
24 मई 2020 रविवार ईद-अल-फित्र, रमजान
23 जून 2020 मंगलवार जगन्नाथ रथ यात्रा
1 जुलाई 2020 बुधवार आषाढ़ी एकादशी
5 जुलाई 2020 रविवार गुरु पूर्णिमा
23 जुलाई 2020 गुरुवार हरियाली तीज
25 जुलाई 2020 शनिवार नाग पंचमी
31 जुलाई 2020 शुक्रवार ईद-अल-अधा, बकरीद
3 अगस्त 2020 सोमवार रक्षा बंधन
6 अगस्त 2020 गुरुवार कजरी तीज
12 अगस्त 2020 बुधवार जन्माष्टमी
15 अगस्त 2020 शनिवार स्वतंत्रता दिवस
20 अगस्त 2020 गुरुवार अल-हिजरा, इस्लामिक न्यू ईयर
21 अगस्त 2020 शुक्रवार हरतालिका तीज
22 अगस्त 2020 शनिवार गणेश चतुर्थी
29 अगस्त 2020 शनिवार अशुरा, मुहर्रम
31 अगस्त 2020 सोमवार ओणम/थिरुवोणम
1 सितंबर 2020 मंगलवार अनंत चतुर्दशी
5 सितंबर 2020 शनिवार शिक्षक दिवस
2 अक्टूबर 2020 शुक्रवार गांधी जयंती
17 अक्टूबर 2020 शनिवार शारदीय नवरात्रि प्रारंभ
24 अक्टूबर 2020 शनिवार महा दुर्गाष्टमी, महानवमी पूजा
25 अक्टूबर 2020 रविवार दशहरा, शारदीय नवरात्रि व्रत पारण
29 अक्टूबर 2020 गुरुवार मिलाद-उन-नबी, ईद-ए-मिलाद
4 नवंबर 2020 बुधवार करवा चौथ
13 नवंबर 2020 शुक्रवार धनतेरस
14 नवंबर 2020 शनिवार दीपावली, नरक चतुर्दशी, लक्ष्मीपूजन, बाल दिवस
15 नवंबर 2020 रविवार गोवर्धन पूजा
16 नवंबर 2020 सोमवार भाई दूज
20 नवंबर 2020 शुक्रवार छठ पूजा
30 नवंबर 2020 सोमवार गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली
25 दिसंबर 2020 शुक्रवार क्रिसमस डे

यह भी पढ़ें: New Year 2020 Celebration Ideas: नए साल का करें शानदार स्वागत, इन 5 तरीकों से दोस्तों और परिवार वालों के साथ करें न्यू ईयर सेलिब्रेट

गौरतलब है कि साल की शुरुआत से पहले ही नए साल में मनाए जाने वाले त्योहारों और छुट्टियों की यह लिस्ट जानकर आप अपने परिवार और प्रियजनों के साथ इन त्योहारों का भरपूर आनंद उठा सकेंगे. आपके और आपके प्रियजनों के लिए आनेवाला नया साल ढेर सारी खुशियां लेकर आए. आपको नए साल की ढेरों शुभकामनाएं.