जरुरी जानकारी

Aadhaar Authentication History: आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल रोकें, जानें कैसे चेक करें ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री

कई बार जालसाज आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप यह जानना चाहते हैं कि कहीं आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल आपसे बिना पूछे तो नहीं हो रहा, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है.

Aadhaar Authentication History: आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल रोकें, जानें कैसे चेक करें ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री

Check Aadhaar Authentication History: आधार कार्ड आज के समय का सबसे जरूरी दस्तावेज है. बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर होटल बुकिंग तक, हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. लेकिन जैसे-जैसे इसकी जरूरत बढ़ी है, वैसे-वैसे इससे जुड़े फ्रॉड भी बढ़ते जा रहे हैं. कई बार जालसाज आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप यह जानना चाहते हैं कि कहीं आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल आपसे बिना पूछे तो नहीं हो रहा, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है.

यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने ऐसी सुविधा दी है, जिससे आप अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक कर सकते हैं.

ये भी पढें: Aadhaar Card Scam: कहीं आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल? घर बैठे आसानी से करें चेक

कैसे चेक करें आधार कार्ड की हिस्ट्री?

आप अपने आधार कार्ड की इस्तेमाल की जानकारी myAadhaar पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह पोर्टल UIDAI द्वारा संचालित है. अगर आपको हिस्ट्री में कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है, तो आप तुरंत UIDAI की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं

स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस:

  • myAadhaar पोर्टल पर जाएं: अपने ब्राउजर पर myaadhaar.uidai.gov.in पोर्टल खोलें
  • लॉगिन करें: पोर्टल पर अपना आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डालकर लॉगिन करें.
  • ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखें: लॉगिन के बाद आपको 'ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री' का ऑप्शन मिलेगा. यहां क्लिक कर आप देख सकते हैं कि आपके आधार का कहां और कब इस्तेमाल हुआ है.

आधार फ्रॉड से बचने के टिप्स

  • अपना आधार नंबर किसी के साथ साझा न करें
  • आधार कार्ड की फोटोकॉपी पर उसका उद्देश्य जरूर लिखें
  • मोबाइल और ईमेल हमेशा अपडेट रखें
  • केवल अधिकृत पोर्टल या सेवाओं का इस्तेमाल करें

आधार कार्ड हमारी पहचान का आधार है, इसलिए इसे सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है. समय-समय पर इसकी हिस्ट्री चेक करें और किसी भी फ्रॉड से बचें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2025 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).