National Unity Day 2022 Messages: राष्ट्रीय एकता दिवस की इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Images के जरिए दें बधाई
राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा देशहित के लिए एकता के निर्माण में किए गए कार्यों को याद किया जाता है. इसके साथ ही इस दिन लोग एकता की भावनाओं से भरपूर संदेशों को भेजकर शुभकामनाएं देते हैं. ऐसे में आप भी इस अवसर पर इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स और इमेजेस को भेजकर बधाई दे सकते हैं.
National Unity Day 2022 Messages in Hindi: लौह पुरुष और स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti) को हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है. उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है, इसलिए इस दिवस के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के मकसद से उनकी जयंती पर राजधानी दिल्ली के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में ‘रन फॉर यूनिटी’ (Run for Unity) का आयोजन किया जाता है. आपको बता दें कि 31 अक्टूबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात स्थित वड़ोदरा में नर्मदा नदी के तट पर सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था, जिसे ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ (Statue of Unity) के नाम से जाना जाता है.
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती यानी राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा देशहित के लिए एकता के निर्माण में किए गए कार्यों को याद किया जाता है. इसके साथ ही इस दिन लोग एकता की भावनाओं से भरपूर संदेशों को भेजकर शुभकामनाएं देते हैं. ऐसे में आप भी इस अवसर पर इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स और इमेजेस को भेजकर बधाई दे सकते हैं.
1- एकता ही देश की तकदीर है,
जिसमे एकता नहीं वो देश फकीर है,
राष्ट्रीय एकता में बल है अपार,
चलो हाथ मिलाएं बांटे प्यार...
राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं

2- एकता निर्बलों को भी शक्ति प्रदान करता है.
एकता से हमारा अस्तित्व कायम रहता है,
विभाजन से हमारा पतन हो जाता है,
हमें एकता सीख चींटियों से लेनी चाहिए.
राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं

3- हाथ मिलाकर एक साथ चलेंगे,
हम विश्व में एकता की मिसाल बनेंगे,
एकता में बहुत बल है,
यह राष्ट्र की हर समस्या का हल है .
राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं

4- भाषा अनेक, भाव एक,
राज्य अनेक, राष्ट्र एक,
पंथ अनेक, लक्ष्य एक,
बोली अनेक, स्वर एक,
रंग अनेक, तिरंगा एक,
समाज अनेक, भारत एक...
राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं

5- ना ही वो हिंदू लिखेगा, ना मुसलमान लिखेगा.
हमेशा एकता का गीत हर जवान लिखेगा,
धर्म,भाषा,मजहब और मुल्क में तो हमने बांटा है,
बहेगा खून सरहद पे तो हिंदुस्तान लिखेगा.
राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं

गौरतलब है कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इसलिए उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है. दरअसल, साल 2014 में भारत सरकार ने 31 अक्टूबर यानी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया था, जिसके बाद से हर साल इस दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2022 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

